Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Archana Gupta Haryana BJP: डॉ. अर्चना गुप्ता के घर पहुंचे लाडवा के भाजपा नेता, मुंह मीठा कराकर दी बधाई

GGaganpreet Kaur
डॉ. अर्चना गुप्ता के घर पहुंचे लाडवा के भाजपा नेता, मुंह मीठा कराकर दी बधाई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाड़वा (कैलाश गोयल) हरियाणा भाजपा में डॉ. अर्चना गुप्ता की बतौर प्रदेश अध्यक्ष ताजपोशी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और जमीनी नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को लाडवा से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक दल विशेष रूप से पानीपत पहुंचा, जहां उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के निवास स्थान पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर लाडवा से मनोनीत पार्षद सनी कालड़ा ने डॉ. अर्चना गुप्ता का मुंह मीठा कराया और उन्हें इस नई व प्रतिष्ठित जिम्मेदारी के लिए लाडवा की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पीएम मोदी ने वादे को यथार्थ में बदला; हरियाणा को मिली पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

मुलाकात के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सनी कालड़ा ने केंद्रीय नेतृत्व, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कालड़ा ने कहा, “भाजपा ने हमेशा से महिलाओं को मुख्यधारा की राजनीति में आगे बढ़ाने की वकालत की है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने हरियाणा जैसे राज्य की कमान एक कर्मठ महिला नेत्री के हाथों में सौंपकर अपने ‘महिला सशक्तिकरण’ के नारे को पूरी तरह धरातल पर उतार दिया है।” उन्होंने इसे प्रदेश भाजपा के इतिहास की एक अनूठी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ होंगे मजबूत, संगठन में फूंकेंगी नई जान

पार्टी नेताओं का मानना है कि डॉ. अर्चना गुप्ता का लंबा सांगठनिक अनुभव और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव आने वाले दिनों में संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा। नेताओं ने कहा कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की बागडोर संभालते हुए जन-कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्चना गुप्ता का नेतृत्व संगठन को और अधिक आक्रामक और मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।

इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान सनी कालड़ा के साथ लाडवा नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान अनिल माटा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सहगल, पार्षद संजीव कुमार और मनोनीत पार्षद अनिल गुप्ता सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में नवनियुक्त अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।