Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

CM Nayab Saini: हरियाणा में पशुपालन को लगेंगे पंख: चार गांवों में खुलेंगे बड़े अस्पताल, सीएम सैनी ने लाडवा में की घोषणा

GGaganpreet Kaur
हरियाणा में पशुपालन को लगेंगे पंख: चार गांवों में खुलेंगे बड़े अस्पताल, सीएम सैनी ने लाडवा में की घोषणा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को लाडवा की श्री कृष्ण गोशाला में पशुपालकों और गो-भक्तों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अंचल में पशुओं के समय पर इलाज और देखभाल के लिए सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर और ममरिया आसमपुर गांवों में नए राजकीय पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों के बनने से न केवल पशुओं को बेहतर चिकित्सा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर डेयरी व्यवसाय और पशुपालन को भी नई दिशा मिलेगी।

गोसेवा के लिए खजाना खुला: 619 गोशालाओं को मिले 228 करोड़

विज्ञापन

श्री कृष्ण गोशाला सोसायटी में आयोजित चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी के साथ गो-पूजन किया। सीएम ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश की 619 पंजीकृत गोशालाओं को कुल 228 करोड़ 58 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है। उन्होंने लाडवा और थानेसर हल्के की 11 गोशालाओं के प्रतिनिधियों को 70 लाख रुपये से अधिक के चेक सौंपे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले 11 सालों में प्रदेश सरकार गोशालाओं को 526 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।

बेसहारा गोवंश के लिए पानीपत और हिसार में विशेष इंतजाम

सड़क पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश की समस्या पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को इस समस्या से मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पानीपत के नैन और हिसार के ढंढुर गांव में आधुनिक गो-अभ्यारण्य बनाए गए हैं, जहां शेड, चारा और पानी की पुख्ता व्यवस्था है। इन परियोजनाओं के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। सीएम ने वेदों का हवाला देते हुए कहा कि गाय की सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और सरकार इस सेवा भाव को धरातल पर उतार रही है।

आगामी बजट में सात नए औषधालयों का रोडमैप

भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए नायब सैनी ने बताया कि 2026-27 के बजट में सात नए राजकीय पशु औषधालयों का प्रावधान किया गया है। ये औषधालय मुस्नोता, नांगल जाट, शिव गौशाला (मतलौडा), मोर खेड़ी, बलौली, दहिमन और नैन के गो-अभ्यारण्य में स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, डीसी विश्राम कुमार मीणा और एसपी चंद्र मोहन सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।