Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Somnath Special Train Kurukshetra: कुरुक्षेत्र से 8 जून को सोमनाथ के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र से 8 जून को सोमनाथ के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)। हरियाणा के बुजुर्गों को देश के पवित्र धार्मिक स्थलों की मुफ्त सैर कराने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का खाका तैयार कर लिया है। पिहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम अनिल कुमार दून ने रविवार को इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी 8 जून का दिन हरियाणा के बुजुर्गों के लिए बेहद खास होने वाला है, जब कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से सैकड़ों श्रद्धालु बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन के जरिए रवाना होंगे।

प्रशासनिक स्तर पर इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार की कोशिश है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वृद्ध नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के देश की सांस्कृतिक विरासत और देवस्थानों से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन

6 जून तक सरल पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

एसडीएम अनिल कुमार दून ने स्पष्ट किया कि यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले पात्र नागरिक बिना समय गंवाए अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। इसके लिए हरियाणा सरकार के आधिकारिक ‘सरल पोर्टल’ ($www.saralharyana.gov.in$) पर जाकर 6 जून तक आवेदन किया जा सकता है। चूंकि ट्रेन में बर्थ (सीटें) सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, इसलिए जो बुजुर्ग पहले फॉर्म भरेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस पवित्र सफर का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

क्या हैं इस मुफ्त यात्रा की शर्तें?इस सरकारी तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के लिए प्रशासन ने कुछ जरूरी गाइडलाइंस और पात्रता तय की है, जो इस प्रकार हैं:

उम्र सीमा: आवेदक की आयु कम से कम 60 वर्ष या उससे ऊपर होनी चाहिए।

आय सीमा: योजना का लाभ केवल उन्हीं बुजुर्गों को मिलेगा जिनके परिवार की पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या उससे कम है।

स्वास्थ्य जांच अनिवार्य: यात्रा लंबी दूरी की है, इसलिए सभी चयनित लाभार्थियों को अपने साथ एक अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी किया गया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट साथ रखना अनिवार्य होगा, ताकि सफर के दौरान सेहत से जुड़ी कोई परेशानी न आए।

तीन साल का नियम: ऐसे बुजुर्ग जो पिछले 3 वर्षों के भीतर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत किसी भी धार्मिक स्थल की मुफ्त यात्रा कर चुके हैं, वे इस बार सोमनाथ जाने के पात्र नहीं माने जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

एसडीएम ने बताया कि यदि किसी नागरिक को फॉर्म भरने या योजना के नियमों को समझने में कोई परेशानी आ रही है, तो वह किसी भी कार्यदिवस में कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय (सेक्रेटेरिएट) की चौथी मंजिल पर स्थित ‘जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय’ (DIPRO) में जाकर सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। प्रशासन की ओर से वहां बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष डेस्क बनाई गई है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।