Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा: 8 जून को हरियाणा से सोमनाथ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

GGaganpreet Kaur
सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा: 8 जून को हरियाणा से सोमनाथ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र के भव्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास महज पत्थरों की इमारत का इतिहास नहीं है, बल्कि यह भारत के धैर्य और अडिग आस्था की कहानी है। सीएम ने कहा, “इतिहास गवाह है कि जब-जब सोमनाथ पर प्रहार हुआ, तब-तब देश की आत्मा जख्मी हुई। लेकिन हर बार मलबे से उठकर इस मंदिर ने दुनिया को बताया कि तलवारों के दम पर किसी राष्ट्र की आस्था को खत्म नहीं किया जा सकता।” उन्होंने इस पर्व को भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करार दिया।

8 जून को रवाना होगी ‘आस्था की पटरी’

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को सोमनाथ के दर्शन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में 8 जून को हरियाणा से एक विशेष ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के माध्यम से उन परिवारों को प्राथमिकता दे रही है जो आर्थिक तंगी के कारण तीर्थों तक नहीं पहुंच पाते। प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि आज देश अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ रहा है और नई पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र और श्रीकृष्ण सर्किट का कायाकल्प

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हरियाणा के तीर्थों के विकास का रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में कुरुक्षेत्र को ‘श्रीकृष्ण सर्किट’ में शामिल करने के बाद से यहां धार्मिक पर्यटन की नई राहें खुली हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को वैश्विक पटल पर चमकाने का काम किया जा रहा है। सीएम ने जनता से अपील की कि इस ‘स्वाभिमान पर्व’ को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाएं ताकि घर-घर तक सोमनाथ और भारत के गौरवमयी इतिहास की गूंज पहुंच सके।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।