Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Sirsa News: कल सिरसा में लगेगी मुख्यमंत्री की चौपाल, पंचायत भवन में 19 फरियादों का मौके पर होगा फैसला

Sirsa News: कल सिरसा में लगेगी मुख्यमंत्री की चौपाल, पंचायत भवन में 19 फरियादों का मौके पर होगा फैसला

पंचायत भवन में कल सीएम सैनी सुनेंगे जनता की फरियाद, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार 23 जुलाई को सिरसा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो स्थानीय पंचायत भवन में होने वाली जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में 16 शिकायतों के साथ पहले से लंबित तीन मामलों सहित कुल 19 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

लंबित मामलों संबंधित विभागों से जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए जिला प्रशासन के अनुसार, बैठक में सभी विभागों के अधिकारी अपने- अपने मामलों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन

मौके पर ही होगा समाधान

अधिकारियों को उनकी शिकायतों से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड साथ लाने के अनिवार्य होगे जिससे अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए है।

बरनाला रोड सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कई स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी। कार्यक्रम से पहले ही सभी प्रशासनिक अधिकारी आयोजन स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी करेंगे । बैठक में सिरसा और डबवाली के पुलिस अधीक्षक, परिवहन विभाग कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों होगे प्रमुख

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन और लोगों ने अपनी मांगों व स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे शहर की मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।

पिछली कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में विकास कार्यों और शहर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। उस समय जनप्रतिनिधियों ने कई मांगों से जुड़े ज्ञापन सौंपे थे जा ेआज तक लंबित पड़े हुए है। इस बार भी बैठक में जनसमस्याओं, लंबित मामलों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।