Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Hand Grenade: हरियाणा में बड़ी साजिश नाकाम: शाहाबाद में स्कोडा कार से मिला चीनी हैंड ग्रेनेड, अंबाला-कुरुक्षेत्र थे निशाने पर

GGaganpreet Kaur
हरियाणा में बड़ी साजिश नाकाम: शाहाबाद में स्कोडा कार से मिला चीनी हैंड ग्रेनेड, अंबाला-कुरुक्षेत्र थे निशाने पर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में एक बार फिर आतंक और गैंगवार के खौफनाक गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शुगर मिल के पास खड़ी एक स्कोडा कार से जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। यह ग्रेनेड चीन में बना हुआ है, जिसे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपाकर रखा गया था। एसटीएफ (STF) अंबाला और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में लिया। जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर कुरुक्षेत्र या अंबाला में किसी वीआईपी या भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की फिराक में थे।

गैंगस्टर की निशानदेही पर मोटर यार्ड में छापेमारी

विज्ञापन

यह पूरी कार्रवाई एसटीएफ अंबाला द्वारा दो दिन पहले पकड़े गए एक आरोपी की पूछताछ के बाद अमल में लाई गई। एसटीएफ ने तंगौर निवासी सूर्यप्रताप को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो सूर्यप्रताप ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि शाहाबाद-लाडवा रोड पर स्थित उसके मोटर यार्ड में खड़ी एक स्कोडा कार के डैशबोर्ड में हैंड ग्रेनेड छिपाया गया है। इस सूचना के बाद एसटीएफ की टीम उसे साथ लेकर मौके पर पहुंची और भारी सुरक्षा के बीच ग्रेनेड बरामद किया।

चीन निर्मित ग्रेनेड और विदेशी आकाओं का हाथ

एसटीएफ यूनिट अंबाला के एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि बरामद ग्रेनेड ‘मेड इन चाइना’ है। आरोपी सूर्यप्रताप विदेश में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में था। जांच में पता चला है कि उसके पास कुल दो ग्रेनेड आए थे। इनमें से एक ग्रेनेड उसका साथी कुछ दिन पहले ही अपने साथ ले गया था, जबकि दूसरा ब्लास्ट के लिए तैयार रखा गया था। पुलिस अब उस दूसरे ग्रेनेड और सूर्यप्रताप के फरार साथी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

फिरौती और ब्लास्ट की दोहरी साजिश

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने किसी रसूखदार व्यक्ति से मोटी फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर उस व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए यह ग्रेनेड मंगवाया गया था। हालांकि, एसआई दलजीत सिंह के मुताबिक, साजिश सिर्फ फिरौती तक सीमित नहीं थी; आरोपियों को कुरुक्षेत्र या अंबाला में ब्लास्ट करने का ‘इशारा’ मिलने का इंतजार था। अभी तक किसी फिक्स लोकेशन या टारगेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मंशा किसी बड़ी तबाही की ही थी।

इलाके में सुरक्षा अलर्ट, एजेंसियों की पैनी नजर

ग्रेनेड मिलने के बाद शाहाबाद शुगर मिल के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया और यातायात रोक दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि सीमा पार या किसी अन्य राज्य के रास्ते यह चीनी ग्रेनेड हरियाणा के दिल तक कैसे पहुंचा। क्या इसके पीछे कोई आतंकी मॉड्यूल काम कर रहा है या यह विशुद्ध रूप से गैंगस्टरों का नेटवर्क है? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग की कई टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।