August 9, 2026

Haryana News: अंबाला में गुरसिमरन मंड विवाद, सिख समाज ने पंजोखरा थाने पर दिया धरना, अब मंड के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

0
Haryana News: अंबाला में गुरसिमरन मंड विवाद, सिख समाज ने पंजोखरा थाने पर दिया धरना, अब मंड के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

अंबाला में गुरसिमरन मंड विवाद, सिख समाज ने पंजोखरा थाने पर दिया धरना, अब मंड के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Haryana News: अंबाला के पंजोखरा साहिब में IAKTF के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के साथ हुई मारपीट और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला अब प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सिख युवकों को हिरासत में लिया गया था।

जैसे ही इस बात की खबर क्षेत्र में फैली, सिख समाज के सैकड़ों लोग पंजोखरा थाने पहुंच गए और परिसर के बाहर धरना देकर बैठ गए। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और स्थिति को संभालने के लिए सिख प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का दौर शुरू किया।

चढूनी और HSGMC उपप्रधान की मध्यस्थता: ‘साक्ष्यों के बिना कार्रवाई बर्दाश्त नहीं’

थाना परिसर में आयोजित इस मैराथन बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के उपप्रधान गुरबीर सिंह और वरिष्ठ किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के सामने दो टूक कहा कि बिना किसी ठोस सबूत और निष्पक्ष जांच के निर्दोष युवकों को उठाना पूरी तरह से गलत है।

पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक तीखी बहस और दलीलें चलीं। आखिरकार, पुलिस ने माना कि फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं, जिसके बाद दोनों को सम्मानपूर्वक रिहा कर दिया गया।

‘मंड के उकसावे पर भड़का मामला’— अब पीड़ित सिख युवक के बयान पर दर्ज होगी उल्टी FIR

हिरासत में लिए गए युवकों की रिहाई के बाद सिख समाज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दो दिन पहले पंजोखरा साहिब में हुए इस पूरे विवाद की जड़ गुरसिमरन सिंह मंड ही हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि घटना में घायल हुए युवक के अस्पताल में अधिकारिक बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही थाने के बाहर चल रहा धरना समाप्त हुआ, हालांकि इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed