Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Haryana Police Bharti Update: खाकी के लिए युवा हो जाएं तैयार, HSSC ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

Haryana Police Bharti Update: खाकी के लिए युवा हो जाएं तैयार, HSSC ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

दो शिफ्टों में होगी पुलिस कांस्टेबल की दौड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Police Bharti Update: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को लेकर एक नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है, जो 29 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगा।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस निर्धारित अवधि के भीतर जिन भी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होना है, उनके एडमिट कार्ड भी पोर्टल पर लाइव कर दिए गए हैं। अगले 6 दिनों तक चलने वाली इस दौड़ में हजारों अभ्यर्थी खाकी पहनने की अपनी योग्यता साबित करेंगे।

विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी दौड़, लेट लतीफों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोग ने इस बार उम्मीदवारों को दो विशेष बैच में विभाजित किया है। सुबह की शिफ्ट यानी पहले बैच के अभ्यर्थियों के लिए एंट्री का समय तड़के 5:00 बजे तय किया गया है, जबकि सुबह 5:30 बजे के बाद किसी भी सूरत में गेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ठीक इसी तरह, दूसरे बैच की दौड़ के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और 7:30 बजे एंट्री का आखिरी समय होगा। आयोग ने साफ कर दिया है कि समय सीमा के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सीधा बाहर का रास्ता देखना होगा।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी जानकारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

HSSC के नवनियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस नए शेड्यूल और एडमिट कार्ड की जानकारी युवाओं के साथ साझा की है।

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह में न आएं और सीधे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर छपे सभी जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें ताकि ऐन वक्त पर परीक्षा केंद्र पर किसी तकनीकी या कागजी अड़चन का सामना न करना पड़े।

नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, समय से पहले पहुंचने की सलाह

आयोग ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चूंकि फिजिकल टेस्ट के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को उनके अलॉटेड समय से कम से कम आधा घंटा पहले ही वेन्यू पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।