Breaking News
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकत

Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस में 9,500 पदों पर भर्ती का ऐलान: नवंबर और मार्च में जारी होंगे नोटिफिकेशन

AAmandeep Singh
Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस में 9,500 पदों पर भर्ती का ऐलान: नवंबर और मार्च में जारी होंगे नोटिफिकेशन

हरियाणा पुलिस में 9,500 पदों पर भर्ती का ऐलान: नवंबर और मार्च में जारी होंगे नोटिफिकेशन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Police Recruitment: हरियाणा में पुलिस महकमे को मजबूत करने और खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। राज्य में इस वक्त करीब 25 हजार जवानों की कमी से जूझ रहे पुलिस महकमे में अगले छह महीनों के भीतर दो बड़ी भर्तियां आयोजित की जाएंगी। सरकार का लक्ष्य आगामी 2 सालों के भीतर 15 हजार नए पुलिस जवानों को बेड़े में शामिल करने का है। इसी कड़ी में इसी साल नवंबर महीने में 4,000 कॉन्स्टेबल पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा, जबकि मार्च 2027 में 5,500 पदों पर एक और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

2028 तक चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे खाली पद

विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 78 हजार है, लेकिन इनमें से लगभग 30 फीसदी सीटें खाली हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने 2028 तक इन रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का पूरा खाका खींच लिया है। इससे पहले इसी साल जनवरी में भी 5,500 पदों पर पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसके बाद नवंबर 2026 और फिर मार्च 2027 की भर्ती के बाद बचे हुए पदों पर 2028 में अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

योग्यता, आयु सीमा और सीईटी पास होना अनिवार्य

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नियमों के अनुसार कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से एक विषय पढ़ा होना अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा भर्ती में केवल वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने ग्रुप-C का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास किया हो। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि SC, BC और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 साल की छूट का प्रावधान है।

जानिए शारीरिक मानदंड और परीक्षा का पूरा पैटर्न

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से होगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी (आरक्षित वर्ग 168 सेमी) और सीना 83 से 87 सेमी होना जरूरी है, वहीं उन्हें 12 मिनट में 2.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 158 सेमी (आरक्षित वर्ग 156 सेमी) और 6 मिनट में 1 किमी दौड़ का मानक तय किया गया है। शारीरिक जांच में पास होने के बाद 97 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को 3 अंक तक बोनस मिलेंगे, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।