Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Saksham Yuva Yojana: शिक्षित बेरोजगारों को मिलेंगे 9000 रुपये तक, नवंबर से आवेदन शुरू

AAmandeep Singh
Haryana Saksham Yuva Yojana: शिक्षित बेरोजगारों को मिलेंगे 9000 रुपये तक, नवंबर से आवेदन शुरू

शिक्षित बेरोजगारों को मिलेंगे 9000 रुपये तक, नवंबर से आवेदन शुरू

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Saksham Yuva Yojana: पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की राह देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘सक्षम युवा योजना’ और ‘बेरोजगारी भत्ता योजना’ के तहत पात्र आवेदकों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

(Haryana Unemployment Allowance) युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों के माध्यम से संचालित इन योजनाओं में भत्ता और मानदेय मिलाकर युवाओं को हर महीने 9,000 रुपये तक की मदद पाने का मौका मिलता है। हालांकि, योजना की पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से तय है भत्ते की राशि

पंचकूला की जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा के अनुसार, योजना के तहत अलग-अलग शैक्षणिक स्तर पर भत्ते की दरें तय हैं। पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 3,500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। (Saksham Yuva Scheme 2026) वहीं ग्रेजुएट युवाओं को 2,000 रुपये और 12वीं पास आवेदकों को 1,200 रुपये महीना मिलता है।

इसके अलावा, सक्षम युवा योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में 100 घंटे काम करने के एवज में 6,000 रुपये प्रतिमाह अलग से मानदेय के रूप में दिए जाते हैं। योजना के लिए 12वीं पास युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष और उच्च शिक्षितों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पारिवारिक आय 3 लाख से कम होना अनिवार्य, रेगुलर पढ़ाई की शर्त

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही परिवार की सभी स्रोतों से होने वाली वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदक किसी भी कॉलेज या संस्थान में रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर पढ़ाई न कर रहा हो। 12वीं पास आवेदकों ने हरियाणा या चंडीगढ़ स्थित एचबीएसई, सीबीएसई या आईसीएससी बोर्ड से नियमित पढ़ाई की हो। इसी तरह स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के पास हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली या पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मान्यता प्राप्त नियमित डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदक का नाम 1 नवंबर को रोजगार कार्यालय में लगातार कम से कम तीन साल से पंजीकृत होना चाहिए।

नवंबर में सरल पोर्टल पर करना होगा आवेदन, 30 नवंबर तक जमा होंगी फाइलें

नवंबर माह में योजना के तहत नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू होगी। युवाओं को सबसे पहले सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और स्वयं सत्यापित (सेल्फ अटेस्टेड) शैक्षणिक व निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (PPP), राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड की कॉपियां 30 नवंबर तक संबंधित जिला रोजगार कार्यालय में जमा करानी होंगी। (Saral Portal Haryana) बेरोजगारी भत्ते के फॉर्म पर पटवारी की रिपोर्ट, तहसीलदार की जांच और एसडीएम का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सक्षम योजना के आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण के एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों का सेट कार्यालय में जमा कराना होगा।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर में भी गर्मी का प्रकोप, 3 दिन सूखा रहने के बाद इस दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।