September 22, 2026

Hisar Hotel Raid: हिसार के 2 होटलों में आधी रात पुलिस की रेड, 22 युवतियों और 19 युवकों के साथ मैनेजर अरेस्ट

0
Hisar Hotel Raid: हिसार के 2 होटलों में आधी रात पुलिस की रेड, 22 युवतियों और 19 युवकों के साथ मैनेजर अरेस्ट

हिसार के 2 होटलों में आधी रात पुलिस की रेड, 22 युवतियों और 19 युवकों के साथ मैनेजर अरेस्ट

Hisar Hotel Raid: हरियाणा के हिसार शहर में न्यू मॉडल टाउन रोड पर स्थित दो होटलों में सोमवार देर रात पुलिस की विजिलेंस और लोकल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। डीएसपी प्रिया की अगुवाई में रात करीब 12 बजे हुई इस अचानक कार्रवाई से होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से कुल 22 युवतियों और 19 युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अनैतिक गतिविधियां संचालित कराने के आरोप में दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है।

बोगस ग्राहक भेजकर बिछाया गया जाल, डॉग स्क्वायड भी रहा शामिल

न्यू मॉडल टाउन रोड (New Model Town Hisar)  स्थित होटल 999 (Hotel 999 Hisar) और होटल राज (Hotel Raj Hisar) में काफी समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस (Hisar Police Raid) को मिल रही थीं। गुप्त सूचना की पुख्ता पुष्टि के लिए पुलिस ने रणनीति के तहत पहले अपने सिपाहियों को बोगस ग्राहक बनाकर दोनों होटलों में भेजा। इशारा मिलते ही डीएसपी प्रिया (DSP Priya Hisar) के नेतृत्व में पुलिस बल और डॉग स्क्वायड की टीम ने एक साथ दोनों होटलों की घेराबंदी कर दबिश दी।

कमरों से मिला आपत्तिजनक सामान, मैनेजर रंगे हाथों काबू

होटल 999 में दबिश के दौरान पुलिस ने कौथ कलां (हांसी) निवासी मैनेजर कुलदीप को दबोचा। होटल के कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला पाई गई, जिसके सामान की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। वहीं होटल राज में हुई कार्रवाई के दौरान कैथल निवासी मैनेजर अंकुश को पकड़ा गया। यहां कमरा नंबर 112 से भी बोगस ग्राहक के साथ संदिग्ध हालात में महिला मिली। पुलिस ने मौके से बरामद नकदी व अन्य साक्ष्यों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली-गुरुग्राम से बुलाई जाती थीं युवतियां, PITA Act के तहत केस दर्ज

जांच में सामने आया है कि होटल मैनेजर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के बड़े शहरों से युवतियों को हिसार बुलाकर होटल के कमरों में ठहराते थे। रेड के दौरान होटल राज से 9 युवतियां व 8 युवक और होटल 999 से 13 युवतियां व 11 युवक पकड़े गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 (PITA Act Hisar) की धारा 3(2)(A), 3(2)(B), 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed