Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या: खुद भी तालाब में कूदकर दी जान, लाडवा के गांव दबखेड़ा का मामला

VVinita Kohli
बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या: खुद भी तालाब में कूदकर दी जान,  लाडवा के गांव दबखेड़ा का मामला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र: लाडवा थाना पुलिस के अंतर्गत गांव दबखेड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी गांव के जोहड़ में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक तालाब में कूदता दिखाई दे रहा है। घटना रात करीब एक बजे की है। सूचना पाकर पुलिस सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक दंपती की पहचान गांव दबखेड़ा निवासी 35 वर्षीय रणदीप सिंह और उसकी 32 वर्षीय पत्नी निशा के रूप में हुई। दपंती के दो बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के  बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों में अनबन चल रही थी। पुलिस का कहना है कि विदेशी नंबर से कॉल के बाद पैसे ट्रांसफर करने की बात भी सामने आई है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे सरकारी जोहड़ के ठेकेदार ने सीसीटीवी कैमरे में किसी को तालाब में कूदते देखा। उसने फौरन मामले की सूचना उसे कॉल करके दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत जोहड़ पर पहुंचे, जहां युवक के कपड़े और जूते पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया।  गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि ने गांव के रणदीप के गांव के जोहड़ में डूबने की सूचना दी थी। सूचना के बाद वह करीब पांच बजे मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक का शव जोहड़ से बरामद हो गया। युवक की पहचान गांव के रणदीप सिंह के रूप में हुई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को शव सौंप दिया।

सरपंच प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को रणदीप उसके पास आया था और कहने लगा कि उसे अपनी  पत्नी से तलाक चाहिए। उसने कहा कि तलाक तो कोर्ट से मिलेगा। उसे थाने में शिकायत देने के लिए कहा था। सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि रणदीप थाने में भी गया था। कल इसको वहां कोई नहीं मिला तो वापस आ गया। आज तडक़े उसके पास कॉल आई कि रणदीप ने तालाब में छलांग लगा दी। बच्चों ने भी बताया कि उनकी आपस में कोई लड़ाई नहीं हुई। वे कल गुरुद्वारे में भी गए थे। सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि रणदीप सिंह पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी पत्नी के मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज आते थे। शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया होगा। उधर, पुलिस ने भी परिवार और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई है। पता किया जा रहा है कि दंपती के बीच विवाद की असली वजह क्या है।



एसएचओ बोले- विदेशी नंबर कॉल की बात सामने आई

लाडवा थाना पुलिस प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शुरुआती जांच में विदेशी नंबर से कॉल के बाद पैसे ट्रांसफर की बात सामने है। पता किया जा रहा है कि यह क्या मामला है। क्या इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। हालांकि जांच के बाद साफ होगा हत्या और सुसाइड का कारण क्या है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।