Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

'ड्रग्स के खिलाफ जंग' में फरीदकोट पुलिस को मिली सफलता, 263 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू

JJagmarg Desk
'ड्रग्स के खिलाफ जंग' में फरीदकोट पुलिस को मिली सफलता,  263 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
फरीदकोट: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब सीआईए जैतो की टीम ने एक पेशेवर तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है।



नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों और एसपी (आई) जोगेश्वर सिंह गोराया के मार्गदर्शन में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ जैतो के थानेदार चरणजीत सिंह की टीम जब गांव मट्टा से गांव हरी नौ की तरफ गश्त पर थी, तो सुए के पुल के पास एक संदिग्ध इनोवा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। मौके पर डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की मौजूदगी में जब गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, तो गियर लीवर के पास छिपाकर रखी गई 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।



पुराना अपराधी है सुखजिंदर उर्फ बब्बी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बब्बी (निवासी गांव मोहर सिंह वाला हथर, फाजिल्का) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि एक पेशेवर तस्कर है। आरोपी पर पहले से ही ड्रग तस्करी के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से इलाके में ड्रग्स की सप्लाई चेन चला रहा था।



रिमांड के दौरान खुलेंगे बड़े राज
पुलिस ने थाना सदर कोटकपूरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।रिमांड के दौरान आरोपी के आगे-पीछे के लिंक की अच्छी तरह से जांच की जाएगी ताकि इस पूरे नेटवर्क का खात्मा किया जा सके। 
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।