Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Congress President: कुरुक्षेत्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: जसमेर भटेड़ी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नए जिला अध्यक्ष

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: जसमेर भटेड़ी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नए जिला अध्यक्ष
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा) हरियाणा की भावी सियासी करवटों के बीच कांग्रेस पार्टी ने कुरुक्षेत्र जिले में ग्रामीण और जमीनी पकड़ को और पुख्ता करने के लिए बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। पार्टी आलाकमान ने जसमेर भटेड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें ‘राजीव गांधी पंचायती राज संगठन’ का कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जसमेर भटेड़ी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम और जमीनी कार्यकर्ताओं की कद्र करने वाली पार्टी रही है। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में निष्ठा सर्वोपरि है।

दीपेंद्र हुड्डा और विधायक मनदीप चट्ठा का जताया विशेष आभार

विज्ञापन

नई जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद जसमेर भटेड़ी ने कांग्रेस के दिग्गजों और रणनीतिकारों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने विशेष रूप से रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पिहोवा के स्थानीय विधायक मनदीप सिंह चट्ठा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नेताओं के मार्गदर्शन में वे कुरुक्षेत्र की जिला राजनीति को नई दिशा देंगे। इसके अलावा भटेड़ी ने संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. सुनील पवार और प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके नाम पर मुहर लगाई।

‘पंचायतों को अधिकार दिलाना और जनता की आवाज बनना प्राथमिकता’

भटेड़ी ने अपनी भावी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और राजीव गांधी का सपना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और असली ताकत पंचायतों के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पार्टी की इस सोच को आगे बढ़ाऊंगा। मौजूदा दौर में ग्रामीण अंचल की कई ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें प्रशासनिक स्तर पर नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारा संगठन इन स्थानीय मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर हर मंच पर जनता की मजबूत आवाज बनेगा।”

शीर्ष नेताओं के प्रति जताई निष्ठा, कार्यकर्ताओं से की एकजुट रहने की अपील

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र और पिहोवा हल्के के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाने का काम करें। भटेड़ी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर संगठन को इतना मजबूत कर दिया जाएगा कि आगामी चुनावी समर में कांग्रेस कुरुक्षेत्र की सभी सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।