September 20, 2026

Jhajjar News Today: दुल्हेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 छात्र डूबे, 3 को ग्रामीणों ने बचाया

0
Jhajjar News Today: दुल्हेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 छात्र डूबे, 3 को ग्रामीणों ने बचाया

दुल्हेड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 छात्र डूबे, 3 को ग्रामीणों ने बचाया

Jhajjar News Today: झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित दुल्हेड़ा गांव (Dulhera Village Minor Incident)  में गणेश चतुर्थी उत्सव के बीच एक बड़े हादसे से मातम छा गया। शुक्रवार शाम गांव के पास से गुजर रही माइनर (नहर) में गणपति प्रतिमा का विसर्जन (Ganpati Visarjan Tragedy) करने पहुंचे चार छात्र अचानक पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए। हादसे को देखते ही किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए छलांग लगाई और मुस्तैदी दिखाते हुए तीन छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, चौथे छात्र की गहरे पानी में समा जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर से पढ़ाई करने आया था 25 वर्षीय विख्यात, दोस्तों संग पहुंचा था विसर्जन करने

हादसे का शिकार हुए मृतक छात्र की पहचान जम्मू-कश्मीर (Jammu Student Drowns Bahadurgarh) के निवासी 25 वर्षीय विख्यात शर्मा के रूप में हुई है। विख्यात दुल्हेड़ा स्थित एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और वहीं आसपास ही रहता था। शुक्रवार की शाम वह अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ बड़े ही उत्साह में गणपति विसर्जन के लिए माइनर पर गया था। प्रतिमा को पानी में उतारते वक्त विख्यात और उसके तीन साथी माइनर में उतरे। इसी दौरान अचानक पानी का तल गहरा होने और तेज धार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे देखते ही देखते डूबने लगे।

ग्रामीणों ने 3 की बचाई जान, देर रात 12 बजे निकाला जा सका विख्यात का शव

पानी में युवकों को छटपटाते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को तो वक्त रहते सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन विख्यात गहरे पानी के तेज प्रवाह में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात करीब 12 बजे विख्यात का शरीर माइनर से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी सांसें पूरी तरह थम चुकी थीं।

पुलिस जांच में जुटी, झज्जर नागरिक अस्पताल भेजा गया शव

हादसे की खबर जैसे ही कॉलेज और मृतक के परिजनों तक पहुंची, खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। बादली पुलिस (Badli Police Station Jhajjar) ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed