Breaking News
Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडAstrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंड

Jhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तार

Jhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तार

रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले में सुरक्षा एजेंसियों के कान उस वक्त खड़े हो गए, जब बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर भारी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद हुई। एसटीएफ (STF Rohtak Jhajjar News) रोहतक की टीम ने रोहद टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दो चमचमाती लग्जरी कारों— टाटा हैरियर (UP 80 FN 8346) और हुंडई ऑरा (UP 24 BL 9209) को घेरकर जांच की।

गाड़ियों की तलाशी ली गई तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। दोनों वाहनों से विभिन्न बोर के कुल 25,000 जिंदा कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। मौके से एक महिला समेत 5 आरोपियों को दबोच लिया गया, जो इन कारतूसों से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

विज्ञापन

बिहार में मिले सुराग से खुली बदायूं गन हाउस और सिरसा कनेक्शन की पोल

डीएसपी शमशेर दहिया के मुताबिक, इस बड़ी कार्रवाई की पटकथा 2 नवंबर को बिहार के भोजपुर जिले में लिखी गई थी। वहां बिहार एसटीएफ ने 19,200 कारतूसों के साथ गिरोह के सरगना चंदन तिवारी समेत तीन तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी लल्टू कुमार ने कबूला कि यह खेप यूपी के बदायूं में ‘बदायूं गन हाउस’ चलाने वाले अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान से ली गई थी।

तकनीकी जांच में आगे खुलासा हुआ कि मुन्ना खान खुद हरियाणा के सिरसा स्थित ‘महक गन हाउस’ के संचालक विजय गोयल से कारतूसों की यह भारी खेप खरीदकर ले जा रहा था। 3 नवंबर की सुबह बिहार पुलिस ने रोहतक एसटीएफ को सटीक लोकेशन साझा की, जिसके बाद रोहद टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में बदायूं गन हाउस का मालिक व युवती शामिल

पकड़े गए सभी पांचों आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। इनमें मुख्य सरगना बदायूं के लबेला चौक निवासी 49 वर्षीय अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान, मोहल्ला नाहर खान सराय का 33 वर्षीय आसिम रईस, कबूलपुरा का 32 वर्षीय सबलू खान, नाहर सराय का 27 वर्षीय अरबाज अली और जलन सराय की 33 वर्षीया युवती जीनत शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि टाटा हैरियर गाड़ी आगरा आरटीओ (UP 80) और हुंडई ऑरा कार बुलंदशहर आरटीओ (UP 24) में पंजीकृत है।

तीन राज्यों की पुलिस खंगाल रही गन हाउसों की साठगांठ

इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों का सरकारी या लाइसेंसी गन हाउसों से अवैध रास्तों पर निकलना पूरे सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना असौधा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) और 25(8) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसटीएफ, यूपी पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमें अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतने कारतूस किस गिरोह या मकसद के लिए सप्लाई किए जाने थे और देश में ऐसे कितने और गन हाउस इस नेटवर्क की कड़ियां बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें– Nuh News: आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।