Breaking News
UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जUPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Jind News: जींद के होनहार इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का हार्ट अटैक से निधन

GGaganpreet Kaur
Jind News: जींद के होनहार इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का हार्ट अटैक से निधन

जींद के होनहार इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का हार्ट अटैक से निधन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jind News: हरियाणा के जींद जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 27 वर्षीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन का 19 अगस्त की सुबह अचानक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सुबह घर पर ही मोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया।

10 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर, बेस्ट रेडर बनकर पाई पहचान

विज्ञापन

जींद के नंदगढ़ गांव के रहने वाले मोहित दलाल ने महज 10 साल की उम्र में कबड्डी के मैदान पर कदम रख दिया था। गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश की देखरेख में उन्होंने स्टेडियम में पसीना बहाना शुरू किया। समय के साथ उनकी फुर्ती और शानदार रेडिंग तकनीक ने उन्हें सर्कल कबड्डी का बड़ा नाम बना दिया। हरियाणा और पंजाब के लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने दर्जनों बार ‘बेस्ट रेडर’ का खिताब अपने नाम किया। शीलू बल्हारा जैसे नामचीन खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने वाले मोहित की तेजी और सटीक टाइमिंग का लोहा उनके प्रतिद्वंद्वी भी मानते थे।

देश ही नहीं, कनाडा और इंग्लैंड के मैदानों पर भी जमाई धाक

मोहित की पहचान सिर्फ घरेलू स्तर तक सीमित नहीं रही। अपनी बेहतरीन खेल शैली के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का परचम लहराया। वे दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में आयोजित कई बड़े कबड्डी कप में खेले और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। विदेशों से जीतीं ट्रॉफियां उनके स्वर्णिम करियर की गवाही देती हैं। अचानक हुए इस हादसे से उनके प्रशंसकों और खेलप्रेमियों को गहरा झटका लगा है।

सर्जरी के बाद कर रहे थे वापसी की तैयारी, अधूरी रह गई उम्मीदें

हाल ही में मैच के दौरान मोहित के पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके लिए उनका ऑपरेशन हुआ था। सर्जरी के बाद वे तेजी से रिकवर हो रहे थे और दोबारा मैट पर लौटने के लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया था। परिवार और साथियों को पूरी उम्मीद थी कि मोहित जल्द ही एक बार फिर विरोधियों को छकाते हुए मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। अविवाहित मोहित के जाने से पूरे नंदगढ़ गांव और कबड्डी जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें– HPSC को हाईकोर्ट का झटका, मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के बीच नियम बदलना पड़ा भारी

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।