Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Canal Suicide: कुरुक्षेत्र में खौफनाक कदम: एजेंट के धोखे से टूटी उम्मीद, युवक ने वीडियो बनाकर नहर में लगाई छलांग

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में खौफनाक कदम: एजेंट के धोखे से टूटी उम्मीद, युवक ने वीडियो बनाकर नहर में लगाई छलांग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में विदेश जाने का जुनून अब जानलेवा साबित हो रहा है। कैथल के गांव कौल से ताल्लुक रखने वाला 26 वर्षीय पुनीत, जो गांव में ही सीएससी (CSC) सेंटर चलाता था, अब नरवाना नहर की लहरों के बीच कहीं लापता है। मंगलवार तड़के पुनीत अपनी कार लेकर कुरुक्षेत्र की नहर पर पहुंचा, गाड़ी किनारे खड़ी की और बिना वक्त गंवाए मौत की छलांग लगा दी। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जब तक कुछ समझ पाते, पुनीत पानी के तेज बहाव में ओझल हो चुका था।

सेल्फी वीडियो में बयां किया एजेंटों का काला सच

विज्ञापन

नहर में कूदने से चंद मिनट पहले पुनीत ने अपनी कार के भीतर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। रुंधे गले से पुनीत ने बताया कि साल 2024 में उसने विदेश जाने का सपना देखा था। इस सपने को हकीकत में बदलने का झांसा दिया दोमाड़ा गांव के बिट्टू और बलजीत ने। आरोपियों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने का दावा कर साढ़े 7 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुनीत ने बताया कि उसने सामान तक पैक कर लिया था, लेकिन आखिरी वक्त पर एजेंटों ने फोन बंद कर लिए। बाद में पता चला कि मुख्य आरोपी बलजीत खुद विदेश फरार हो चुका है।

धोखे पर धोखा: रिश्तेदारों ने भी मोड़ा मुंह

वीडियो में पुनीत का दर्द साफ झलकता है। उसने बताया कि बलजीत के भागने के बाद बिट्टू ने उसे अपने खर्चे पर स्पेन भेजने का झांसा देकर पुलिस शिकायत वापस करवा ली। लेकिन जब दोबारा पैसों की बारी आई, तो बिट्टू भी गायब हो गया। पुनीत ने भावुक होते हुए कहा कि उसने वीजा के लिए अपने रिश्तेदारों के आगे भी हाथ फैलाए, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। अंत में साढ़े 7 लाख के कर्ज और धोखे के बोझ तले दबे युवक ने वीडियो में कहा, “अब मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।”

पत्नी के सामने से निकला था पुनीत, गांव में मातम

पुनीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके मामा के बेटे सतीश ने बताया कि सोमवार रात पुनीत काफी परेशान था। वह बिना बताए कार की चाबी लेकर घर से निकलने लगा, तो उसकी पत्नी ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। सुबह कुरुक्षेत्र से पुलिस का फोन आया कि उसकी गाड़ी नहर किनारे लावारिस खड़ी मिली है।

पुलिस की कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। एसआई और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम नहर में पुनीत की तलाश कर रही है, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने युवक की कार और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में जिन आरोपियों के नाम लिए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।