Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Karnal News: घरौंडा में लगातार चोरियों से भड़के व्यापारी, मुंह पर काली पट्टी और हाथों में टूटे ताले लेकर निकाला पैदल मार्च

Karnal News: घरौंडा में लगातार चोरियों से भड़के व्यापारी, मुंह पर काली पट्टी और हाथों में टूटे ताले लेकर निकाला पैदल मार्च

एक ही रात में 10 दुकानों के टूटे ताले! करनाल के घरौंडा में सड़कों पर उतरे आक्रोशित दुकानदार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Karnal News: करनाल जिले के घरौंडा कस्बे में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान और गुस्से से भरे दुकानदारों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लगातार असुरक्षा के साये में कारोबार करने को मजबूर व्यापारियों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पटवारी मोहल्ले से शुरू हुआ यह पैदल मार्च मेन बाजार, तकिया मार्केट, रेलवे रोड और सर्विस रोड से होता हुआ घरौंडा थाने पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल व्यापारी हाथों में टूटे हुए ताले लेकर चल रहे थे, जो शहर की चरमराती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे थे।

शहर के व्यापारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों में चोरों ने करीब 30 दुकानों के ताले चटकाए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले में ठोस ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। ताजा वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है, जब बेखौफ चोरों ने मेन बाजार की करीब 8 से 10 दुकानों को निशाना बनाया। तीन चोरों ने मिलकर दुकानों के ताले तोड़े और अंदर रखी लगभग एक लाख रुपये की नकदी व कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

मुंह पर काली पट्टी और हाथों में टूटे ताले

प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोबिन माइकल, सोनू कश्यप, बाबा मीर सिंह और वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। दुकानदारों ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी और सांकेतिक रूप से टूटे हुए ताले दिखाकर पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए। पीड़ित व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे उन्हें दुकान का ताला टूटने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो गल्ले में रखी 8 हजार रुपये की नकदी और सामान गायब था। इसके बाद पता चला कि पंकज की ‘भाटिया इलेक्ट्रिक्स’, मिगलानी जनरल स्टोर, चावला करियाणा, अमन मेडिकल, धीमान मोबाइल और सेठी जनरल स्टोर समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों में भी इसी तरह सेंधमारी की गई है।

छोटे व्यापारियों पर आर्थिक मार, पुलिस ने दिया आश्वासन

व्यापारियों का कहना है कि मंदी के दौर में छोटे दुकानदार पहले ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, उस पर से रात के अंधेरे में हो रही चोरियां उनके व्यापार को चौपट कर रही हैं। घरौंडा थाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के समक्ष अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। यह फुटेज सीआईए (CIA) की टीमों को भी भेजी गई है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा के लिहाज से शहर के मुख्य बाजारों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत प्रभाव से बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें– पानीपत पार्क अस्पताल ने मानी अपनी गलती, कंसेंट फॉर्म पर स्टाफ ने खुद किए थे फर्जी साइन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।