Breaking News
दिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; CJP ने रैली का समर्थन करते हुए दिया INDIA ब्लॉक में शामिल होने का संकेतचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितदिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; CJP ने रैली का समर्थन करते हुए दिया INDIA ब्लॉक में शामिल होने का संकेतचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

Karnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तार

Karnal Rindal murder करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तार

करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Rindal murder: करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिंडल गांव में जमीन और फसल की कटाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सीआईए-2 की टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को शेरगढ़ टापू से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र बलविंद्र, मोहित पुत्र पूरण चंद और प्रदीप पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है, जो सभी रिंडल गांव के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल कर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और इस खूनी खेल में शामिल अन्य चेहरों के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

धान की कटाई बना खूनी संघर्ष की वजह

रिंडल गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोप है कि बीती 11 अक्टूबर को खेत में धान की फसल की कटाई को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ओमदत्त उर्फ जोनी और रामेश्वर पर लाठी-डंडों, गंडासी, तलवार और कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए 26 अक्टूबर को रामेश्वर ने दम तोड़ दिया।

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद थाना कुंजपुरा पुलिस ने 12 अक्टूबर को मुकदमा नंबर 342 दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने बलविंद्र और सिलेंदर नामक दो आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था। अब सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने तीन और आरोपियों को दबोच लिया है। इस प्रकार इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पुलिस अधीक्षक करन गोयल के दिशा-निर्देशों पर काम कर रही सीआईए टीम का कहना है कि हत्याकांड में शामिल बाकी बचे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। पुलिस की दबिश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।