Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra News: लंबी बीमारी ने छीनी एक होनहार की जिंदगी: नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक के छात्र ने दी जान

GGaganpreet Kaur
लंबी बीमारी ने छीनी एक होनहार की जिंदगी: नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक के छात्र ने दी जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के करनाल जिले का निगदू गांव आज एक होनहार छात्र की मौत पर आंसू बहा रहा है। नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे 20 साल के तनुज पाल ने लंबी बीमारी के आगे घुटने टेकते हुए मौत को गले लगा लिया। तनुज पिछले पांच साल से डायबिटीज (शुगर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिवार के मुताबिक, कम उम्र में लगी इस बीमारी और बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगने के कारण वह मानसिक रूप से काफी टूट चुका था। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसने अंततः उसकी जान ले ली।

घर के बाड़े में जाकर उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, कल दोपहर करीब 12 बजे तक तनुज घर पर ही था। इसके बाद वह अचानक घर के पास स्थित अपने पशुओं के बाड़े की तरफ चला गया। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसने काफी पानी पिया, लेकिन कुछ ही देर में उसे तेज उल्टियां शुरू हो गई। बेटे की बिगड़ती हालत देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे निगदू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।

कुरुक्षेत्र के अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

परिजन तनुज को लेकर कुरुक्षेत्र के एक नामी निजी अस्पताल पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की। हालांकि, जहर शरीर में फैल चुका था और इलाज के दौरान तनुज की सांसें थम गईं। मृतक के पिता और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि तनुज अपनी बीमारी के कारण काफी कमजोर हो गया था और अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहता था कि उसे उम्र भर इंजेक्शनों के सहारे रहना पड़ेगा।

पुलिस की जांच: ‘किसी पर कोई शक नहीं’

मामले की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र और निगदू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है और तनुज ने बीमारी से हताश होकर ही यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 20 साल के नौजवान की इस तरह विदाई ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।