Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Khatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी के शो में बड़ा हादसा, शरीर झुलसने के बाद भी ऋत्विक ने पूरा किया खतरनाक टास्क

GGaganpreet Kaur
रोहित शेट्टी के शो में बड़ा हादसा, शरीर झुलसने के बाद भी ऋत्विक ने पूरा किया खतरनाक टास्क
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी इंडस्ट्री के चहेते स्टार ऋत्विक धनजानी की लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की खबरें जितनी सुर्खियां बटोर रही थीं, उतनी ही परेशान करने वाली खबर अब साउथ अफ्रीका के केपटाउन से आ रही है। रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट पर एक बेहद खौफनाक स्टंट के दौरान ऋत्विक धनजानी हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शो की डिमांड के मुताबिक आग से जुड़ा एक बेहद पेचीदा टास्क फिल्माया जा रहा था, तभी अचानक तालमेल बिगड़ने से ऋत्विक आग की लपटों की सीधे चपेट में आ गए। इस घटना में उनके शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया, जिससे सेट पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों ने कहा आराम करो, मगर स्टंट पूरा करने पर अड़ गए ऋत्विक

विज्ञापन

सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इस सीजन के सबसे जानलेवा स्टंट्स में से एक के दौरान हुआ। ऋत्विक को आग से झुलसता देख वहां मौजूद ऑन-साइट डॉक्टर्स की टीम तुरंत एक्शन में आई और उन्हें इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। डॉक्टरों ने एक्टर को लगी गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें शूटिंग रोककर तुरंत आराम करने की हिदायत दी थी। लेकिन ऋत्विक ने जो किया, उसने शो के होस्ट रोहित शेट्टी सहित वहां मौजूद हर शख्स को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दर्द से कराहने के बावजूद ऋत्विक ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया और अपनी दृढ़ता दिखाते हुए न सिर्फ खड़े हुए, बल्कि उस खतरनाक टास्क को पूरा भी किया।

जून के अंत में शुरू होगा खतरों का नया सफर, पुराने जांबाज भी मारेंगे एंट्री

ऋत्विक धनजानी लंबे समय से डेली सोप और टीवी की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे, ऐसे में इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के जरिए उनकी यह धमाकेदार वापसी उनके फैंस के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही थी। रोहित शेट्टी की कप्तानी वाला यह शो इस बार अपने पुराने सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा कड़ा और डरावना होने वाला है। मेकर्स इस बार शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए नए चेहरों के साथ-साथ पुराने सीजन के कुछ सबसे मजबूत खिलाड़ियों को भी दोबारा केपटाउन के इस मैदान में उतार रहे हैं। अगर सब कुछ तय शेड्यूल के मुताबिक रहा, तो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून के आखिरी हफ्ते में टीवी चैनलों पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।