Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra 11kv line accident: कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: किराएदार को करंट से बचाने दौड़े रिटायर्ड सूबेदार मेजर भी आए चपेट में, दोनों की मौत

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: किराएदार को करंट से बचाने दौड़े रिटायर्ड सूबेदार मेजर भी आए चपेट में, दोनों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। रिहाइशी इलाकों के ऊपर और आसपास से गुजरने वाले मौत के तार (हाईटेंशन लाइनें) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा रोड पर स्थित शंकर कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाली खबर आई है। यहाँ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक रिटायर्ड सूबेदार मेजर और उनके किराएदार की मौके पर ही मौत हो गई। फौजी की जान अपने किराएदार को मौत के मुंह से खींचने की जांबाज कोशिश में गई, लेकिन अफसोस कि कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

सफाई करते वक्त ‘मौत’ से टकराया हाथ

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय पृथ्वी सिंह (निवासी डेरू माजरा) और 42 वर्षीय शमशेर सिंह (निवासी कैंथला) के रूप में हुई है। रिटायर्ड फौजी पृथ्वी सिंह के बेटे प्रिंस सैनी ने बताया कि उनके पिता ने शंकर कॉलोनी में दुकान के ऊपर कुछ कमरे किराए पर देने के लिए बनाए हुए हैं। इसी में से एक कमरे में पास के गांव का रहने वाला शमशेर सिंह रहता था, जो पेशे से ऑटो चालक था। कल पृथ्वी सिंह अपने किराएदार शमशेर से मिलने शंकर कॉलोनी आए थे। इसी दौरान शमशेर अपने कमरे और गैलरी की साफ-सफाई में जुटा था, तभी उसका हाथ कमरे के बिल्कुल नजदीक से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नंगी तारों से स्पर्श हो गया।

फौजी का जज्बा: आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की

करंट का झटका लगते ही शमशेर जोर से चीखा। कमरे में ही मौजूद रिटायर्ड सूबेदार मेजर पृथ्वी सिंह ने जैसे ही किराएदार को तड़पते देखा, सेना का वह पुराना जज्बा जाग उठा और वे बिना अपनी जान की परवाह किए शमशेर को बचाने के लिए लपके। लेकिन हाईटेंशन लाइन का मैग्नेटिक फील्ड और करंट इतना भयंकर था कि शमशेर को छूते ही पृथ्वी सिंह भी उसकी चपेट में आ गए। करंट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दोनों उछलकर सीधे कमरे की गैलरी में जा गिरे।

अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो वे तुरंत मौके पर दौड़े और मामले की सूचना पृथ्वी सिंह के परिजनों को दी। दोनों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को ‘ब्रॉट डेड’ यानी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही लाडवा रोड इलाके के निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि घरों के इतने करीब से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। उधर, थाना पुलिस ने प्रिंस के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया हादसे की रपट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिवारों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।