Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Accident News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक का कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट, हालत नाजुक, ICU में भर्ती

GGaganpreet Kaur
अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक का कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट, हालत नाजुक, ICU में भर्ती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ढांड रोड पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेलगाम आई-20 कार ने न केवल एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, बल्कि इसके बाद जो हुआ उसने प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कपा दी। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर ने सड़क पर गिरे घायल युवक के ऊपर टायर चढ़ाकर उसे कुचलने का प्रयास किया। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल की पहचान कैथल जिले के पबनावा गांव निवासी अनिल कुमार (36) के रूप में हुई है, जो फिलहाल अस्पताल में बेहोश है।

बाइक 100 मीटर दूर फिंकी, सीसीटीवी ने खोली ड्राइवर की करतूत

विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब अनिल 4 मई की दोपहर करीब 3 बजे कुरुक्षेत्र से अपना घरेलू काम निपटाकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह ढांड रोड पर टेरी कॉलेज के पास पहुंचा, पीछे से आ रही सफेद रंग की आई-20 कार (HR-41H-9821) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल की बाइक सड़क पर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय अनिल के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

3 महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था पीड़ित

अनिल के भाई महावीर ने बताया कि उसका छोटा भाई करीब दो साल तक अमेरिका में रहा था। बीते 11 फरवरी को ही वह वहां से डिपोर्ट होकर अपने गांव पबनावा लौटा था। सात साल के बेटे के पिता अनिल ने वतन वापसी के बाद अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए सैलून का काम सीखना शुरू किया था। परिवार अभी उसके घर लौटने की खुशियां मना ही रहा था कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे घर को सदमे में डाल दिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घायल अनिल को तुरंत कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अनिल अभी भी बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।