Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Brahmasarovar: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में बच्चे संग कूदा दंपती, पड़ोसी के साथ चल रहे खूनी विवाद से था परेशान

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में बच्चे संग कूदा दंपती, पड़ोसी के साथ चल रहे खूनी विवाद से था परेशान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर स्थित ब्रह्मसरोवर बुधवार की शाम एक पारिवारिक विवाद के चलते अखाड़े में तब्दील हो गया। लंबे समय से पड़ोसी की प्रताड़ना और कानूनी मुकदमों से परेशान एक दंपती ने अपने मासूम बेटे के साथ सरोवर के गहरे पानी में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद लोगों में यह नजारा देख चीख-पुकार मच गया। गनीमत यह रही कि सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस खौफनाक कदम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

‘घर के आगे कचरा फेंकना और झूठे केस’… पीड़ित महिला ने बयां किया दर्द

विज्ञापन

सरोवर से सुरक्षित निकाली गई महिला कोमल ने रोते हुए पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई। कोमल का आरोप है कि उनका पड़ोसी पिछले कई सालों से उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह आए दिन उनके घर के मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ा-कचरा फेंक देता है और जब भी इसका विरोध किया जाता है, तो वह रसूख के दम पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। महिला का दावा है कि हद तो तब हो गई जब पड़ोसी ने रंजिश के तहत उनके परिवार पर नाबालिग बेटी से जुड़ा पॉक्सो एक्ट के तहत संगीन मामला दर्ज करवा दिया, जिससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड नोट, दूसरे पक्ष का जबरन जहर पिलाने का दावा

इस कहानी का दूसरा पहलू भी बेहद पेचीदा है। अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे खेत में घेरकर जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। घटना से ठीक पहले शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर बकायदा लाइव आकर पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया था और एक सुसाइड नोट भी वायरल किया था, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, आरोपी पक्ष के देवर पवन का कहना है कि जहर पिलाने के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं और वारदात के वक्त उनका परिवार घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, थाना प्रभारी बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार खुद जांच की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि जबरन जहर पिलाने की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टेक्निकल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में अभी तक जबरन जहर पिलाने के दावों की पुष्टि करने वाला कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों को ध्यान में रखकर पूरी निष्पक्षता से तफ्तीश कर रही है और सच सामने आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।