Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Hospital Youth Death: कुरुक्षेत्र में सनसनी: सिग्नस अस्पताल के गेट पर तड़प-तड़पकर मरा युवक, बाइक सवार दो लोग छोड़ भागे

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में सनसनी: सिग्नस अस्पताल के गेट पर तड़प-तड़पकर मरा युवक, बाइक सवार दो लोग छोड़ भागे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक अंबेडकर चौक रविवार को एक खौफनाक और दिल दहला देने वाले मंजर का गवाह बना। यहां स्थित सिग्नस अस्पताल के ठीक बाहर एक अज्ञात युवक की सरेराह तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक खुद चलकर अस्पताल नहीं आया था, बल्कि दो लोग उसे बाइक पर बीच में सैंडविच की तरह लादकर लाए थे। वे उसे इलाज दिलाने के बजाय अस्पताल के बाहर एक थड़ी (चबूतरे) पर लावारिसों की तरह पटक कर बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।

‘पानी-पानी’ चिल्लाता रहा युवक, स्टाफ के पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

विज्ञापन

मंडी और अस्पताल के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की हालत पहले से ही बेहद नाजुक लग रही थी। बाइक सवारों के जाने के बाद वह करीब 10 मिनट तक वहीं बैठा रहा। इस दौरान उसका शरीर ऐंठने लगा और वह बुरी तरह छटपटाते हुए वहां मौजूद लोगों से पीने के लिए पानी मांगने लगा। उसकी बिगड़ती हालत को देखकर जब तक राहगीरों ने अस्पताल के भीतर जाकर डॉक्टरों और स्टाफ को इसकी जानकारी दी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के कर्मचारी आनन-फानन में व्हीलचेयर लेकर बाहर आए, लेकिन जैसे ही उन्होंने युवक को संभाला, उसकी नब्ज डूब चुकी थी और सांसें थम गईं।

पैरों में थी सूजन, पुलिस को ‘ड्रग्स ओवरडोज’ का गहरा शक

अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, जब उन्होंने युवक के शव को देखा तो उसके पैर काफी सूजे हुए थे, जो अक्सर ड्रग्स या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद शरीर के रिएक्शन से होता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डायल 112 और सुभाष मंडी चौकी पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की जेबें और कपड़ों की तलाशी ली, तो उसके पास से कोई भी ऐसा पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसका नाम-पता मालूम हो सके। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे नशे की ओवरडोज (Drug Overdose) का मामला मानकर चल रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे अस्पताल के गेट और अंबेडकर चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रहे हैं। पुलिस का मुख्य फोकस उस मोटरसाइकिल के नंबर और उसे चला रहे दो युवकों की पहचान करने पर है, जो उसे वहां छोड़कर गए थे। पुलिस का मानना है कि उन दोनों के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा कि युवक कौन था और उसे नशा किसने दिया था। फिलहाल, मौत की असली वजह का खुलासा डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए जाने वाले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।