Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Jail Drug Case: कुरुक्षेत्र जेल नशा कांड: कैदी बेटे के लिए नशा भिजवाने वाली मां गिरफ्तार, सीआईए ने खोला राज

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र जेल नशा कांड: कैदी बेटे के लिए नशा भिजवाने वाली मां गिरफ्तार, सीआईए ने खोला राज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की जिला जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर भीतर नशा पहुंचाने के मामले में खाकी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेल में बंद अपने अपराधी बेटे की ‘तलब’ पूरी करने के लिए एक मां खुद कानून की दुश्मन बन गई। पुलिस ने अंबाला की रहने वाली सीमा देवी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने बेटे ‘मोगली’ तक नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए बाकायदा एक नेटवर्क तैयार किया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-1 टीम अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो जेल के बाहर और भीतर इस काले कारोबार की कड़ियां जोड़ रहे थे।

दीवार के ऊपर से उड़कर आए थे नशीले ‘पार्सल’

विज्ञापन

पूरे मामले की पटकथा बीते साल 29 दिसंबर को लिखी गई थी। जेल की सुरक्षा में तैनात प्रहरियों ने देखा कि बाहर से किसी ने दीवार के ऊपर से कुछ संदिग्ध पैकेट भीतर फेंके हैं। जब जांच की गई तो जेल प्रशासन के होश उड़ गए; पैकेटों में नशीली पुड़ियों के साथ-साथ चार बोतलों में तरल नशीला पदार्थ भरा हुआ था। जेल के भीतर इस तरह सरेआम नशा पहुंचने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद मामले की कमान सीआईए-1 को सौंपी गई।

दोस्तों का इस्तेमाल और मां की मास्टरमाइंड भूमिका

पकड़े गए आरोपियों अंकित और विशाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने परत दर परत राज खोले। उन्होंने कबूल किया कि जेल की दीवार के ऊपर से पैकेट फेंकने का काम उन्होंने ही किया था, लेकिन इसके पीछे असली दिमाग जेल में बंद कैदी मोगली की मां सीमा देवी का था। सीमा ने ही अपने बेटे के इन दोस्तों को नशे की खेप उपलब्ध कराई और उन्हें कुरुक्षेत्र जेल की सटीक लोकेशन समझाकर पैकेट भीतर फेंकने का टास्क दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस काम के लिए पैसों का लेनदेन भी किया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेजी गई आरोपी महिला

सीआईए-1 की टीम ने पुख्ता सबूतों के आधार पर दबिश देकर आरोपी महिला को अंबाला से गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल के भीतर नशा पहुंचाने के इस संगठित गिरोह की जड़ें काफी गहरी हो सकती हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जेल का कोई कर्मचारी भी इस मिलीभगत में शामिल था या नहीं। कुरुक्षेत्र पुलिस की इस कार्रवाई से जेल के भीतर नशा माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।