Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Firing News: HGPI चेयरमैन रजनीश बंसल की कोठी पर हमला, रंगदारी के लिए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

AAmandeep Singh
HGPI चेयरमैन रजनीश बंसल की कोठी पर हमला, रंगदारी के लिए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र का लाडवा इलाका शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। लाडवा की अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाले मशहूर शिक्षाविद् और हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल की कोठी को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायर किए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज हमले ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आधी रात को हुआ ‘मौत’ का तांडव

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे जब पूरी कॉलोनी गहरी नींद में थी, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर रजनीश बंसल के घर के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने बिना कोई मौका दिए घर की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि कोठी की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और घर के मुख्य द्वार व दीवारों पर गोलियों के गहरे निशान बन गए। घटना के समय चेयरमैन का परिवार घर पर नहीं था। अंदर केवल उनका नौकर ओमप्रकाश सो रहा था, जो धमाकों की आवाज सुनकर सहम गया और डर के मारे बाहर नहीं निकला।

पड़ोसियों के आंगन में भी गिरे गोलियों के खोल

चेयरमैन के पड़ोसी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात को घर पहुंचे ही थे कि अचानक तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। शुरुआत में लगा कि शायद पटाखे चल रहे हैं, लेकिन जब बाहर निकलकर देखा तो मंजर डरावना था। वीरेंद्र के घर के आंगन में भी गोलियों के कई खाली खोल पड़े मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने किस बेखौफ अंदाज में गोलीबारी की। उन्होंने ही तुरंत पुलिस और बंसल परिवार को इसकी जानकारी दी।

रंगदारी का है पूरा मामला?

सूचना मिलते ही डीएसपी निर्मल सिंह और सीआईए की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला सीधे तौर पर रंगदारी (Extortion) से जुड़ा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रजनीश बंसल को पहले भी कई बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इसी खतरे के मद्देनजर उन्हें चंडीगढ़-पंचकूला क्षेत्र में सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है, लेकिन लाडवा स्थित उनके आवास पर उस वक्त कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

एसएचओ गुरनाम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रजनीश बंसल का हिमाचल के काला-अंब में बड़ा शिक्षण संस्थान है, जहां इंजीनियरिंग से लेकर लॉ तक के कोर्स कराए जाते हैं। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस हमले के बाद शहर के व्यापारियों और प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।