Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र में गन पॉइंट पर लूट: लाडवा के मेन बाजार में ज्वेलर की दुकान में घुसे बदमाश, गहने और पर्स छीना

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र में गन पॉइंट पर लूट: लाडवा के मेन बाजार में ज्वेलर की दुकान में घुसे बदमाश, गहने और पर्स छीना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के लाडवा इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात दहशत फैला दी। लाडवा के मेन बाजार में स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने न केवल ज्वेलर को मौत का डर दिखाया, बल्कि बड़ी बेखौफ तरीके से लूटपाट कर फरार हो गए। बाजार के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

पेट पर पिस्तौल तानी और छीन लीं अंगूठियां

विज्ञापन

पीड़ित ज्वेलर शुकल्प कुमार (निवासी बजाजा बाजार) ने बताया कि वह रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान पर कामकाज समेटने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश दुकान के भीतर दाखिल हुआ, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। अंदर आए बदमाश ने आव देखा न ताव, सीधा शुकल्प के पेट पर पिस्तौल अड़ा दी। पिस्तौल के जोर पर उसने पहले तिजोरी की चाबियां मांगी, लेकिन जब ज्वेलर ने विरोध किया तो बदमाश ने मारपीट की धमकी देकर जबरन उनके हाथों की दो अंगूठियां उतरवा लीं और जेब में रखा पर्स भी छीन लिया।

“पुलिस के पास गए तो जान से मार दूंगा”

लूटपाट के बाद बदमाश ने भागते समय फिल्मी अंदाज में शुकल्प को धमकी दी कि अगर इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो उसका अंजाम बुरा होगा। धमकी देने के बाद वह बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पलक झपकते ही गलियों में गायब हो गया। वारदात के बाद सहमे हुए ज्वेलर ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शुरू की ‘डिजिटल’ जांच, सीसीटीवी पर टिकी निगाहें

सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में बाइक के रंग और बदमाशों के हुलिए को लेकर कुछ सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की घेराबंदी कर ली गई है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि, व्यस्त बाजार में हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।