Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में 'डर्टी गेम': शादी तय होते ही पड़ोसी ने मंगेतर तक पहुंचाई अश्लील वीडियो,पड़ोसी पर रेप का केस

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में 'डर्टी गेम': शादी तय होते ही पड़ोसी ने मंगेतर तक पहुंचाई अश्लील वीडियो,पड़ोसी पर रेप का केस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार और इंसानियत को तार-तार करने वाली एक खौफनाक दास्तां सामने आई है। यहां रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती ने अपने ही पड़ोसी पर पिछले तीन साल से बंधक बनाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, यह पूरा खेल तब शुरू हुआ जब आरोपी पड़ोसी ने उसे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी की हालत में उसकी अश्लील वीडियो तैयार कर ली। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो अंतहीन सिलसिला, जिसने युवती की जिंदगी को नरक बना दिया। लोक-लाज और समाज में बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक इस जुल्म को खामोशी से सहती रही और किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

आरोपी की पत्नी भी शामिल, विरोध करने पर मिलती थी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने जो खुलासे किए हैं, वे झकझोरने वाले हैं। युवती का आरोप है कि इस घिनौने कृत्य में आरोपी युवक अकेला नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी भी इस अपराध में बराबर की साझीदार थी। आरोप है कि कई बार आरोपी की पत्नी खुद अपने सामने युवती की वीडियो बनाती थी और उन क्लिपिंग्स को अपने पति के मोबाइल में सेव रखती थी। इन्हीं वीडियो और तस्वीरों के दम पर आरोपी युवक लगातार युवती को डराता-धमकाता रहा और अपने घर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी पीड़िता ने इस जुल्म का विरोध करना चाहा या परिवार को बताने की बात कही, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की सीधी धमकी दे डाली।

शादी तय हुई तो मंगेतर को भेज दी वीडियो, दहलीज पर आकर टूटा रिश्ता

इस बीच, जब पीड़िता के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो आरोपी पड़ोसी पूरी तरह बौखला गया। उसने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर यह शादी नहीं होने देगा। आरोपी ने धमकी दी कि “तू सिर्फ मेरे साथ रहेगी, अगर कहीं और जाने की सोची तो वीडियो ससुराल वालों को भेज दूंगा।” हुआ भी यही; आरोपी ने वो अश्लील वीडियो अपने एक परिचित के जरिए लड़की के मंगेतर तक पहुंचा दी। मोबाइल पर मंगेतर के पास वीडियो पहुंचते ही लड़की का रिश्ता तुरंत टूट गया और हंसता-खेलता परिवार गहरे सदमे में आ गया।

“कार्रवाई की तो इंटरनेट पर डाल दूंगा”, लाडवा पुलिस ने कसा शिकंजा

रिश्ता टूटने के बाद जब पीड़िता के माता-पिता ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के घर जाकर इस करतूत का विरोध किया, तो आरोपी उल्टा उन्हीं पर शेर हो गया। उसने पूरे परिवार को धमकाते हुए कहा कि अगर पुलिस के पास गए या कोई कानूनी कार्रवाई की, तो वह इस वीडियो को सीधे इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद परिवार की इज्जत पूरी तरह दांव पर लग गई। आखिरकार, न्याय की आस में पीड़िता ने लाडवा थाने का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी पड़ोसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 123, 351(2) और आईटी एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।