Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Police: कुरुक्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश? हथियारों और औजारों के साथ दबोचा गया बदमाश

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश? हथियारों और औजारों के साथ दबोचा गया बदमाश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। कुरुक्षेत्र के लाडवा इलाके में अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। सीआईए-लाडवा की टीम ने गश्त के दौरान यमुनानगर निवासी एक युवक को उस समय धर दबोचा, जब वह अवैध हथियारों और चोरी के औजारों के साथ जिले में दाखिल हो रहा था। आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई है, जो यमुनानगर के मोहड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है क्योंकि आरोपी के पास से बरामद सामान किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहा है।

मुखबिर की सटीक सूचना और फिल्मी अंदाज में घेराबंदी

विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम जब इंद्री चौक पर मौजूद थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर या बिना कागजात वाली बाइक पर सवार होकर यमुनानगर की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अनाज मंडी गेट के सामने मोर्चा संभाल लिया। कुछ ही देर बाद जब आदिल वहां पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी भांपी, तो उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया।

बैग में छिपा था ‘मौत’ का सामान

जब पुलिस ने आदिल के बैग की तलाशी ली, तो वहां सिर्फ चोरी के उपकरण ही नहीं बल्कि अवैध हथियार भी बरामद हुए। बैग से ट्रांसफार्मर खोलने के लिए इस्तेमाल होने वाली चाबियां, पाने, पेचकस, आरी के ब्लेड और सरिया मिला। हैरानी तब बढ़ गई जब बैग की गहराई से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस निकले। इतना ही नहीं, जब आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की जेब से एक और देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

रिमांड के दौरान खुलेंगे कई राज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदिल जिस बाइक पर सवार था, उसके दस्तावेज दिखाने में भी वह नाकाम रहा, जिससे बाइक के चोरी की होने की संभावना भी प्रबल हो गई है। लाडवा थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए इंचार्ज का कहना है कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आदिल कुरुक्षेत्र में किसके संपर्क में था और ये हथियार वह कहाँ से लेकर आया था। साथ ही, इलाके में पिछले दिनों हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों में उसकी भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।