Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ladwa school news: लाडवा के प्राइवेट स्कूल में सनसनी, छुट्टी के बाद भी बेहोश पड़ी रही छात्रा, बड़ी बहन कंधे पर उठाकर लाई घर

GGaganpreet Kaur
लाडवा के प्राइवेट स्कूल में सनसनी, छुट्टी के बाद भी बेहोश पड़ी रही छात्रा, बड़ी बहन कंधे पर उठाकर लाई घर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

 कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की मासूम छात्रा को उसकी लेडी टीचर ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि वह दर्द और डर के मारे क्लासरूम में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि बच्ची के बेहोश होने के बावजूद न तो संबंधित शिक्षिका का दिल पसीजा और न ही स्कूल प्रबंधन ने उसे कोई फर्स्ट-एड देने की जहमत उठाई।

छुट्टी के बाद भी कमरे में बेसुध पड़ी रही मासूम, बड़ी बहन बनी सहारा

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिटाई के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे स्कूल के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे में छोड़ दिया गया। स्कूल की छुट्टी हो गई, सारे बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन वह मासूम उसी कमरे में बेसुध पड़ी रही। गनीमत रही कि स्कूल की ही एक अन्य बच्ची ने पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन को इसकी जानकारी दे दी। बड़ी बहन जब भागती हुई क्लासरूम में पहुंची, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपनी छोटी बहन को किसी तरह कंधे का सहारा देकर स्कूल से बाहर और फिर घर लेकर आई। परिजनों का कहना है कि अगर बड़ी बेटी को पता न चलता, तो बच्ची रातभर उसी बंद स्कूल में कैद रह जाती।

‘एटीट्यूड मत दिखाओ’ कहने पर बरपा टीचर का कहर, चौथी बार की पिटाई

छात्रा की मां ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि दो दिन पहले क्लास में बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी बच्चों में सामान्य कहासुनी हो गई। इसी दौरान उनकी बेटी ने दूसरी छात्रा से कह दिया कि ‘मुझे एटीट्यूड मत दिखाओ’। बस इसी मामूली सी बात पर लेडी टीचर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने बच्ची को बुरी तरह पीट दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है; उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि उक्त शिक्षिका चौथी बार उनकी बेटी पर हाथ उठा चुकी है। पहले उन्होंने स्कूल की सामान्य डांट-फटकार समझकर मामले को टाल दिया था, लेकिन इस बार तो क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं।

टीसी काटने की धमकी और स्कूल की लीपापोती

इंसाफ की गुहार लगाने जब पीड़ित मां स्कूल पहुंची, तो वहां सहनुभूति मिलने के बजाय उन्हें और प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि स्कूल की दूसरी महिला स्टाफ ने उन्हें डांटते हुए स्कूल छोड़ने और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (CLC) लेकर चले जाने की धमकी दे डाली। इस बर्ताव से बच्ची गहरे मानसिक तनाव में है। विवाद बढ़ने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने बचाव की मुद्रा में आते हुए कहा कि वे बच्ची के घर जाकर परिवार से मिले हैं। प्रिंसिपल ने माना कि शिक्षिका ने बच्ची के कंधे पर डंडी मारी थी, लेकिन इसके पीछे कोई द्वेष भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि बच्चे उनके अपने बच्चों जैसे हैं और अगर गलती हुई है, तो वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचीं, जहां बच्ची का बकायदा मेडिकल करवाया गया है। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत लाडवा थाना पुलिस को सौंपी गई है। लाडवा थाना प्रभारी (SHO) गुरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की मां की तरफ से लेडी टीचर के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।