Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra dog attack: कुरुक्षेत्र की जिंदल सिटी में महिला लेक्चरर पर कुत्तों का जानलेवा हमला, चेहरे और गर्दन को नोचने की कोशिश

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र की जिंदल सिटी में महिला लेक्चरर पर कुत्तों का जानलेवा हमला, चेहरे और गर्दन को नोचने की कोशिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की वीआईपी कॉलोनियों में शुमार जिंदल सिटी में शुक्रवार की सुबह एक बेहद डरावनी वारदात सामने आई। आईटीबीपी (ITBP) के पूर्व अधिकारी सुभाष भारद्वाज की पत्नी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्नडेरा में कार्यरत लेक्चरर डॉ. मिंटो भारद्वाज रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। अभी वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि अचानक 5-6 आक्रामक कुत्तों के झुंड ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि वह शोर मचातीं या पीछे हटतीं, कुत्तों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

‘जबड़ा मेरे चेहरे के पास था’— वीडियो में देखी ट्रिक ने बचाई जान

विज्ञापन

अस्पताल में पट्टियां बंधवाने के बाद डॉ. मिंटो भारद्वाज ने उस खौफनाक मंजर को बयां किया। उन्होंने बताया, “कुत्ते मुझे पैरों और हाथों पर कई जगह काट चुके थे। इसके बाद दो बड़े कुत्ते सीधे मेरी गर्दन और चेहरे की तरफ झपटे। एक वक्त तो कुत्ते का खुला हुआ खूंखार जबड़ा मेरी आंख के बिल्कुल सामने था।” डॉ. मिंटो ने बताया कि वह अक्सर इंटरनेट पर कुत्तों के हमले से बचने के वीडियो देखती थीं। उस दौरान सीखी गई ‘ट्रिक’ (बिना डरे खुद को सिकोड़ना और चेहरे को हाथों से कवर करना) को उन्होंने तुरंत आजमाया, जिससे कुत्ते उनकी गर्दन को लॉक नहीं कर पाए। करीब 20 सेकंड के खूनी संघर्ष के बाद कुत्ते अचानक पीछे हट गए।

कुत्तों को पकड़ने पर आपस में भिड़े कॉलोनी वाले, बुलानी पड़ी पुलिस

इस वारदात के बाद जिंदल सिटी के निवासियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नगर परिषद की डॉग कैचर टीम को मौके पर बुलवाया। लेकिन जैसे ही कर्मचारियों ने पिंजरा निकाला, कॉलोनी के ही कुछ तथाकथित ‘डॉग लवर्स’ सामने आ गए और उन्होंने नगर परिषद की गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि डॉग कैचर टीम ने अपनी सुरक्षा का हवाला देकर काम बंद कर दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने में ये कुत्ते कई बच्चों, बुजुर्गों और कामगार महिलाओं को काट चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरडब्ल्यूए (RWA) ने अब सीधे सीएम विंडो पर शिकायत भेजकर इन खूंखार कुत्तों को रिहाइशी इलाके से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।