Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की सड़कों पर 'नशा मुक्ति' की गूंज: अहिल्याबाई चौक से बस्ती तक निकाली पैदल यात्रा

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र की सड़कों पर 'नशा मुक्ति' की गूंज: अहिल्याबाई चौक से बस्ती तक निकाली पैदल यात्रा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को नशे के जाल से बचाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में ब्यूरो की ओर से शहर के संवेदनशील इलाकों में एक दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आगाज रेलवे रोड स्थित अहिल्याबाई चौक से एक विशाल पैदल यात्रा के साथ हुआ, जो शौरगिर बस्ती और आसपास के मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘नशा भगाओ, जीवन बचाओ’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

समाजसेवियों और संस्थाओं ने मिलाया खाकी से हाथ

विज्ञापन

यह अभियान केवल पुलिसिया कार्यवाही तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी दिखी। ब्यूरो के पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बस्ती के लोगों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न कर देता है। वहीं, प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी और सदस्य भारतेन्दु हरीश ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा खतरा बताया।

पुलिस की अपील: ‘मुखबिर’ बनें, पहचान रहेगी गुप्त

नारकोटिक्स ब्यूरो का मुख्य जोर नशा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ने पर रहा। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि यदि वे अपने आस-पास नशा बिकते या तस्करी होते देखते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत साझा करें। उन्होंने नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1933 और हरियाणा एनसीबी के विशेष नंबर 90508-91508 का प्रचार किया। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, ताकि आम आदमी बिना किसी डर के नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।