Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra New Road Project: कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का पक्का इलाज, एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनेगी 5.75 करोड़ की नई सड़क

AAmandeep Singh
Kurukshetra New Road Project: कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का पक्का इलाज, एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनेगी 5.75 करोड़ की नई सड़क

कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का पक्का इलाज, एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनेगी 5.75 करोड़ की नई सड़क

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra New Road Project: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जल्द छुटकारा मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने शहर के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के समानांतर एक नई सड़क बनाने की योजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। (Kurukshetra Traffic News) इस फैसले की जानकारी देते हुए हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इस सड़क के बनने से कुरुक्षेत्र का ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा।

यूनिवर्सिटी गेट नंबर 3 से पुराने बस स्टैंड तक सीधा रास्ता

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के मुताबिक, यह प्रस्तावित सड़क एलसी-61सी यानी (Kurukshetra University Gate 3) कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 से शुरू होकर एलसी-65सी (पुराने बस स्टैंड के पास) तक बनाई जाएगी। (Kurukshetra Elevated Railway Track) कुल 3.20 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी इस सड़क का निर्माण रेलवे की ‘राइट ऑफ वे’ यानी रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर किया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 5.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और तमाम जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

धार्मिक आयोजनों के दौरान जाम से मिलेगी संजीवनी

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और सूर्य ग्रहण मेले जैसे मौकों पर कुरुक्षेत्र में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है और पूरा शहर थम सा जाता है। यह नई सड़क आपातकालीन वाहनों और एम्बुलेंस जैसी सेवाओं के लिए संजीवनी साबित होगी, जिससे वीआईपी और आम जनता को बिना किसी बाधा के वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा।

सहारनपुर-पेहोवा रूट को भी मिलेगा फायदा

इस वैकल्पिक मार्ग के चालू होने से न सिर्फ शहर के भीतर आवाजाही आसान होगी, बल्कि (Kurukshetra Bus Stand Road) सहारनपुर-कुरुक्षेत्र-पेहोवा मार्ग पर बनने वाले बॉटलनेक से भी राहत मिलेगी। रोजाना दफ्तर, कॉलेज और बाजारों की ओर जाने वाले स्थानीय निवासियों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। लंबे समय से इस बाईपासनुमा सड़क की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने अब धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर में भी गर्मी का प्रकोप, 3 दिन सूखा रहने के बाद इस दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।