Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Car Fire Accident: पेट्रोल पंप के ठीक सामने कार में लगी भयानक आग, कुरुक्षेत्र में मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मी की सूझबूझ से बचीं जानें

GGaganpreet Kaur
पेट्रोल पंप के ठीक सामने कार में लगी भयानक आग, कुरुक्षेत्र में मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मी की सूझबूझ से बचीं जानें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के पिपली-थर्ड गेट रोड पर मंगलवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। यह हादसा पुराना बस अड्डा के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में एक बुजुर्ग और चार महिलाएं सवार थीं, जिन्होंने समय रहते गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप के नजदीक आग लगने की वजह से एक बड़े विस्फोट का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

बाजार से लौट रहा था परिवार, इंजन से उठने लगा धुआं

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के ही गांव बीड़ अमीन के रहने वाले बुजुर्ग लखविंद्र सिंह अपने परिवार की चार महिलाओं को लेकर खरीदारी करने के लिए शहर के बाजार आए हुए थे। दोपहर के समय जब वे वापस लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार पुराना बस अड्डा के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, अचानक बोनट के भीतर से गाढ़ा धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं कार के केबिन के अंदर भी फैल गया, जिससे सवार लोगों का दम घुटने लगा। लखविंद्र सिंह ने बिना एक पल गंवाए कार को सड़क के किनारे लगाया और सभी महिलाओं को तुरंत बाहर निकाला।

इंजन में धमाका और लग गई आग, दमकल कर्मी ने दिखाया साहस

लखविंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही वे लोग गाड़ी से उतरकर सुरक्षित दूरी पर जाकर खड़े हुए, वैसे ही कार के इंजन में एक हल्का धमाका हुआ और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर किसी निजी काम से आए दमकल कर्मी संदीप दीक्षित की नजर जलती कार पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए संदीप ने तुरंत पेट्रोल पंप पर रखे फायर एस्टींगुशर (आग बुझाने वाले यंत्र) उठाए और लपटों को दबाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने बिना वक्त गंवाए मुख्य दमकल केंद्र को मामले की जानकारी दी।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल केंद्र से फायर टेंडर की गाड़ी चंद मिनटों में मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कार में लगी आग को पूरी तरह शांत किया और उसे पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ने से रोका। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने जीटी रोड को जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात को संभाला और जाम की स्थिति नहीं बनने दी। कार मालिक लखविंद्र सिंह ने नम आंखों से बताया कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि कार धुएं से भरने के बावजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर आ गए, वरना कोई भी बड़ा वीभत्स हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।