Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Drug Bust: कुरुक्षेत्र में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखा था 303 ग्राम गांजा

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखा था 303 ग्राम गांजा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थानेसर की शोरगीर बस्ती (इंदिरा कॉलोनी) में छापेमारी कर एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान (एसपी) चंद्र मोहन के कड़े रुख के बाद जिले भर में एक्टिव नशा तस्करों की सूचियां तैयार की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के कब्जे से 303 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य पेडलर्स और नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर बनी रणनीति, घर के भीतर से मिला गांजा

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन बीते 27 मई 2026 को अंजाम दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी उप-निरीक्षक सतविंद्र सिंह की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला कि शोरगीर बस्ती की रहने वाली एक महिला बड़े पैमाने पर गांजा बेचने के धंधे में लिप्त है और उसने इस समय भी अपने घर के भीतर भारी मात्रा में स्टॉक छिपाकर रखा हुआ है। मामला एक महिला आरोपी से जुड़ा था, इसलिए तुरंत कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उच्चाधिकारियों से सर्च वारंट की अनुमति ली गई।

महिला कांस्टेबल्स के साथ दी दबिश, खुला तस्कर का राज

अनुमति मिलते ही सब-इस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल मंदीप, कांस्टेबल रवि और महिला पुलिसकर्मी संगम व लक्ष्मी की एक संयुक्त टीम ने इंदिरा कॉलोनी में महिला के मकान को चारों तरफ से घेर लिया। नियमों के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जब घर के कोने-कोने की तलाशी ली गई, तो वहां से 303 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर सील कर दिया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कृष्णा गेट थाने में महिला के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत नया केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमे, कोर्ट में किया गया पेश

इस गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला जिले की जानी-मानी ड्रग पेडलर है और उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आकर दोबारा इसी अवैध धंधे में पैर पसार रही थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी महिला को स्थानीय माननीय अदालत में पेश किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लाती थी और शहर में उसके नेटवर्क से कौन-कौन से स्थानीय लड़के जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।