Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra crime: कुरुक्षेत्र बाइक चोरी केस: सीआईए-1 की टीम ने जींद के शातिर चोर को प्रोडक्शन वारंट पर दबोचा

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र बाइक चोरी केस: सीआईए-1 की टीम ने जींद के शातिर चोर को प्रोडक्शन वारंट पर दबोचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध अन्वेषण शाखा-एक (CIA-1) की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सेक्टर-17 के एक होटल के बाहर से मोटरसाइकिल उड़ाने के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी साहिल उर्फ गोल्डी जींद जिले के उचाना मंडी का रहने वाला है। सीआईए की टीम ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इस मामले में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

होटल के बाहर खड़ी की थी बाइक, सुबह गायब मिली

विज्ञापन

इस मामले की शुरुआत बीते 4 अप्रैल को हुई थी, जब कुरुक्षेत्र की नहर कॉलोनी के रहने वाले राहुल ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। राहुल ने बताया था कि 4 अप्रैल की रात वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था और उसने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर ही खड़ी की थी। अगली सुबह जब वह सोकर उठा और बाहर आया, तो वहां से मोटरसाइकिल गायब थी। आस-पास काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

कृष्णा गेट थाने से सीआईए को सौंपी गई थी जांच

राहुल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना कृष्णा गेट पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। मामले की संवेदनशीलता और इलाके में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क को देखते हुए इस केस की फाइल अपराध अन्वेषण शाखा-एक (सीआईए-1) को सौंप दी गई। सीआईए के जांबाजों ने अपने खुफिया तंत्र और तकनीकी इनपुट की मदद से कड़ियां जोड़ीं, जिसके बाद जींद के उचाना मंडी के रहने वाले साहिल उर्फ गोल्डी का नाम सामने आया। आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में बंद था, जिसे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।