Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Student Pass Issue Haryana: कुरुक्षेत्र में निजी बस संचालकों की गुंडागर्दी: पास दिखाने पर छात्राओं से बदसलूकी, आरटीओ दफ्तर पहुंचे आक्रोशित छात्र

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में निजी बस संचालकों की गुंडागर्दी: पास दिखाने पर छात्राओं से बदसलूकी, आरटीओ दफ्तर पहुंचे आक्रोशित छात्र
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग के आदेश फाइलों में ही दबे नजर आ रहे हैं, कम से कम कुरुक्षेत्र की सड़कों पर दौड़ती प्राइवेट बसों का हाल देखकर तो यही लगता है। प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वे न तो सरकार के नियमों को मान रहे हैं और न ही छात्र-छात्राओं के रियायती पास को। शनिवार को इस समस्या ने तब बड़ा रूप ले लिया जब परेशान छात्राओं और एएसएपी (ASAP) छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने बस अड्डे पर संचालकों से सीधी बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब के बजाय उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।

सरेराह अपमान: बस से उतार दी जाती हैं छात्राएं

विज्ञापन

छात्र नेता भारत बराड़, शुभम राणा और अनिकेत सिंह की अगुवाई में आरटीओ अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भारत बराड़ ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी पास सभी बसों में मान्य होंगे, चाहे वह रोडवेज की हो या प्राइवेट। इसके बावजूद कुरुक्षेत्र में ‘निजी बस माफिया’ इन आदेशों को ठेंगे पर रख रहा है। छात्राओं का आरोप है कि जैसे ही वे बस में पास दिखाती हैं, कंडक्टर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। हद तो तब हो जाती है जब पास होने के बावजूद उन्हें बीच रास्ते में बस से उतरने पर मजबूर कर दिया जाता है।

अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

विद्यार्थियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब नियम साफ हैं, तो इनका उल्लंघन करने वालों पर लगाम क्यों नहीं कसी जा रही? छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कोई बस संचालक या कंडक्टर बदसलूकी करता है, तो छात्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। संगठन ने पीड़ित छात्राओं से अपील की है कि वे ऐसी हर घटना की तुरंत रिपोर्ट करें ताकि कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मामला तूल पकड़ता देख आरटीओ अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल को शांत किया और भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को जिले के सभी प्राइवेट बस मालिकों की एक आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में उन्हें कड़े निर्देश दिए जाएंगे कि वे सरकार के आदेशों का पालन करें और छात्रों के पास को तुरंत प्रभावी ढंग से लागू करें। अधिकारी ने यह भी कहा कि जिन बस कंडक्टरों की शिकायत मिली है, उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।