Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra accident news: कुरुक्षेत्र में मातम: ट्रैक्टर की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, रोती मां बोली—'सामने पूर्व सरपंच के घर चल रहा था काम'

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में मातम: ट्रैक्टर की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, रोती मां बोली—'सामने पूर्व सरपंच के घर चल रहा था काम'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के रतगल क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने जहां एक हंसते-खेलते मजदूर परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं, वहीं हादसे के बाद उपजे हालातों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इंसाफ मांगना तो दूर, उलटा रसूखदार आरोपी पक्ष उनके घर में घुसकर मारपीट और डराने-धमकाने पर उतारू हो गया है।

मां गई थी नहाने, खेलते-खेलते सड़क पर आ गया मासूम

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला विजयपाल का परिवार रोजी-रोटी की तलाश में कुरुक्षेत्र के रतगल गांव में रह रहा है। विजयपाल मेहनत-मजदूरी करके अपने तीन बच्चों और पत्नी सीमा का पेट पालता है। मृतक बच्चे की मां सीमा ने रोते हुए बताया कि सुबह वह नहाने के लिए जाने लगी थी, तो उसने अपने पति विजयपाल को सबसे छोटे बेटे प्रशांत (डेढ़ साल) का ख्याल रखने को कहा था। विजयपाल ने उस दिन काम से छुट्टी ले रखी थी और वह घर पर ही था। इसी बीच, प्रशांत घर के बाकी बच्चों के साथ खेलते-खेलते अचानक मुख्य गेट खोलकर बाहर सड़क की तरफ निकल गया।

मिट्टी डाल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

सीमा के मुताबिक, उनके घर के ठीक सामने गांव के पूर्व सरपंच के मकान में मिट्टी डलवाने का काम चल रहा था, जिसके चलते सुबह से ही भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वहां तेज रफ्तार में आ-जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर आए डेढ़ साल के प्रशांत को जोरदार टक्कर मार दी। पहिये की चपेट में आने से बच्चा लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पिता विजयपाल ने तुरंत तड़पते हुए बेटे को गोद में उठाया और आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।

गम में डूबे परिवार पर रसूख का पहरा, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

इस हादसे के बाद जहां विजयपाल के घर में कोहराम मच गया, वहीं आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में एक और चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो मिट्टी डलवा रहे पक्ष के कुछ दबंग लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की, साथ ही मामले को दबाने और पुलिसिया कार्रवाई न करने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।

तफ्तीश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-7 पुलिस चौकी की टीम हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अब घटनास्थल और आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि घर में घुसकर धमकी देने के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।