Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में मौत की रफ्तार: बेकाबू स्विफ्ट ने बाइक और स्कूटी को रौंदा, बुजुर्ग की मौत, बाप-बेटी घायल

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र में मौत की रफ्तार: बेकाबू स्विफ्ट ने बाइक और स्कूटी को रौंदा, बुजुर्ग की मौत, बाप-बेटी घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार का जानलेवा चेहरा सामने आया है। बीती रात करीब 8:20 बजे 100 फुटा रोड पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क पर मौत का तांडव मचाया। इस भीषण हादसे ने न केवल एक अनुभवी ट्रक ड्राइवर गुलजार सिंह की जान ले ली, बल्कि दो अन्य लोगों को भी अस्पताल पहुंचा दिया। वारदात के बाद आरोपी चालक की संवेदनहीनता ऐसी थी कि वह घायलों की मदद करने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने लगा, जिससे एक और हादसा हो गया।

पहले चाचा को मारी टक्कर, फिर स्कूटी सवार बाप-बेटी को रौंदा

विज्ञापन

चश्मदीद हरताज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा गुलजार सिंह (आकाश नगर निवासी) रोजाना की तरह अपनी बाइक पर दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टोर के पास पहुंचे, सैनी स्कूल की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलजार सिंह सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इसके बाद आरोपी ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी, जिसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार कुणाल और उनकी मासूम बेटी नेन्जा भी लहूलुहान हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

राहगीरों और परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; डॉक्टरों ने गुलजार सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुणाल और उनकी बेटी का इलाज जारी है। गुलजार सिंह पेशे से खुद एक ट्रक ड्राइवर थे और ताउम्र सड़कों पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखा, लेकिन एक लापरवाह कार चालक की गलती ने उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी।

कार छोड़कर भागा आरोपी, पुलिस कर रही है तलाश

हादसे के बाद जब भीड़ जमा होने लगी, तो आरोपी ड्राइवर अपनी कार (HR 07AF 0923) को बीच सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कुरुक्षेत्र पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।