Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Shahabad Sikh Post Controversy: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में तनाव: फेसबुक पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भड़का समाज

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में तनाव: फेसबुक पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भड़का समाज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सिख धर्म के खिलाफ की गई एक अशोभनीय और विवादित पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय सिख समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिख समाज के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की घटिया हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस को बिना देरी किए सख्त कानूनी कदम उठाने चाहिए।

भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश, बेअंत सिंह नलवी ने दी चेतावनी

विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी के नेतृत्व में थाने पहुंचे प्रतिनिधियों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यश कुमार नाम का एक युवक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सिख गुरुओं और सिख धर्म को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वह लगातार आपत्तिजनक तस्वीरें और भड़काऊ टिप्पणियां वायरल कर रहा है। बेअंत सिंह नलवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं है, बल्कि समाज के ताने-बाने और आपसी सौहार्द को जानबूझकर बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है।

तुरंत एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा समाज

सिख नेताओं का कहना है कि डिजिटल दुनिया में इस तरह की नफरत फैलाने वाले तत्वों पर अगर समय रहते नकेल नहीं कसी गई, तो इससे जमीनी स्तर पर भी तनाव पैदा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के सामने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं। पहली यह कि आरोपी यश कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और ठेस पहुंचाने की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाए। दूसरी मांग यह है कि आईटी सेल की मदद से उक्त फेसबुक अकाउंट से उन तमाम आपत्तिजनक सामग्रियों को तुरंत डिलीट करवाया जाए, ताकि आगे माहौल न बिगड़े।

पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

थाने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाज के कई प्रबुद्ध और सम्मानित लोग शामिल रहे, जिन्होंने एक सुर में इस कृत्य की निंदा की। उधर, शाहाबाद थाना पुलिस ने शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से संबंधित फेसबुक यूआरएल और पोस्ट की तकनीकी पड़ताल की जा रही है। कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सिख समाज को आश्वासन दिया है कि तथ्यों की जांच कर कानून के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।