Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Suicide Case: तड़प-तड़प कर गई जान: कुरुक्षेत्र में ट्रेन के आगे लेटा युवक, शरीर से खून बहने पर भी चलने की कोशिश की

GGaganpreet Kaur
तड़प-तड़प कर गई जान: कुरुक्षेत्र में ट्रेन के आगे लेटा युवक, शरीर से खून बहने पर भी चलने की कोशिश की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सुसाइड का एक ऐसा मंजर सामने आया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। नरवाना रेलवे लाइन पर पिंडारसी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दाईं बाजू कटकर अलग हो गई और सिर पर भी जानलेवा चोटें आईं। हैरानी की बात यह है कि युवक की मौके पर ही मौत नहीं हुई। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालात बयां कर रहे हैं कि घायल होने के बाद वह कुछ देर तक वहीं पड़ा रहा।

जिंदगी और मौत के बीच आखिरी संघर्ष

विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने और बाजू कटने के बाद युवक बेहोश हो गया था। जब उसे होश आया, तो उसने अपनी कटी हुई बाजू के साथ ही उठकर चलने की हिम्मत दिखाई। वह पटरी से उठकर झाड़ियों की तरफ कुछ कदम चला भी, लेकिन शरीर से खून इतना ज्यादा बह चुका था कि कमजोरी ने उसे घेर लिया। आखिरकार कुछ दूर चलने के बाद वह झाड़ियों में गिर पड़ा और तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई। मौके पर दूर तक बिखरा खून युवक के उस आखिरी संघर्ष की गवाही दे रहा है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस, शिनाख्त बनी पहेली

जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। उसने नीले और लाल रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर पहन रखा था। सांवले रंग और दुबले-पतले शरीर वाले इस युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों और थानों में सूचना भिजवा दी है।

अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया शव

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अगले 72 घंटों तक युवक की पहचान का इंतजार किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार पोस्टमॉर्टम और अन्य कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि युवक पिंडारसी के आसपास का रहने वाला था या कहीं दूर से यहां जान देने आया था।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।