Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Suicide Case: कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारी की आत्महत्या: साढ़े तीन लाख की ठगी और मकान हड़पने की साजिश ने ली जान

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मचारी की आत्महत्या: साढ़े तीन लाख की ठगी और मकान हड़पने की साजिश ने ली जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रमन ने कथित तौर पर अपनों और करीबियों के धोखे से आहत होकर खुदकुशी कर ली। रमन का शव डेरा संता सिंह स्थित उसके आवास पर फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट ने इस मौत के पीछे छिपे ‘धोखे के खेल’ की परतें खोल दी हैं। रमन अपनी पत्नी पुष्पा से कानूनी रूप से अलग होना चाहता था, जो पिछले चार साल से मायके में रह रही थी। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर बिचौलिए गुरमुख ने तलाक कराने के नाम पर रमन से साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।

सुसाइड नोट में दर्द: “तलाक भी नहीं करवाया और सारे पैसे खा गया गुरमुख”

विज्ञापन

रमन द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार गुरमुख और उसके ससुराल वाले हैं। नोट के अनुसार, “गुरमुख ने दोनों पक्षों की सहमति से तलाक कराने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसने धोखा किया।” रमन ने लिखा कि वह इस मानसिक दबाव और आर्थिक चोट को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि रमन ने नोट में अपनी लिव-इन पार्टनर सोनिया को बेकसूर बताया है, जबकि रमन के पिता सुल्तान सिंह और परिवार ने सोनिया सहित चार लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

मकान पर थी गिद्ध दृष्टि, 30 लाख में बेचने का बनाया दबाव

मामले में नया मोड़ तब आया जब रमन के मामा शिव कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोप है कि सोनिया और नगर परिषद के ही कुछ कर्मी रमन के उस मकान पर नजर गड़ाए बैठे थे, जो उसे उसके मामा ने बनवाकर दिया था। रमन पर करीब 30 लाख रुपये में मकान बेचने का भारी दबाव बनाया गया और कागजात भी तैयार करवा लिए गए थे। लेकिन जब खरीदार को दस्तावेजों में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ, तो सौदा रद्द हो गया। मकान नहीं बिकने की खुन्नस में रमन को कार्यस्थल पर भी प्रताड़ित किया जाने लगा, जहाँ सफाई दरोगा द्वारा उसकी हाजिरी को लेकर परेशान करने की बात सामने आ रही है।

पुलिसिया कार्रवाई: हैंडराइटिंग और सुसाइड नोट की होगी बारीकी से जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सुभाष मंडी पुलिस चौकी ने कार्रवाई तेज कर दी है। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर सोनिया, जयभगवान, गुरमुख और सफाई दरोगा गुरमीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी ताकि हैंडराइटिंग का मिलान किया जा सके। इस मामले में पुलिस उन कड़ियों को जोड़ रही है कि आखिर किस तरह एक सरकारी कर्मचारी को खुदकुशी की दहलीज तक धकेला गया।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।