Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra News: 'बाबा को खुश कर दो क्या फर्क पड़ता है'— कुरुक्षेत्र में कलयुगी मां ने तांत्रिक के लिए बेटी पर बनाया दबाव

AAmandeep Singh
Kurukshetra News: 'बाबा को खुश कर दो क्या फर्क पड़ता है'— कुरुक्षेत्र में कलयुगी मां ने तांत्रिक के लिए बेटी पर बनाया दबाव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक तांत्रिक द्वारा परिवार की लाचारी का फायदा उठाकर मां को अपने वश में करने और फिर उसकी 24 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की रूह कपाने वाली घटना सामने आई है। जीएनएम डिप्लोमा धारक पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शाहाबाद के रहने वाले तांत्रिक बाबा रावल ने पिछले दो साल से उसकी मां को पूरी तरह अपने चंगुल में फंसा रखा है। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब पीड़िता के पिता काफी बीमार चल रहे थे और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने घर में अपनी पैठ बना ली।

‘बाबा को खुश कर दो, क्या फर्क पड़ता है’— मां के बदले बोल

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। युवती के मुताबिक, तंत्र-मंत्र और माता की चौकी के बहाने तांत्रिक ने उसकी मां का ब्रेनवॉश कर दिया था। हद तो तब हो गई जब मां खुद अपनी बेटी पर तांत्रिक से अकेले में मिलने का दबाव बनाने लगी। पीड़िता के अनुसार, उसकी मां अक्सर उससे कहती थी कि “बाबा को खुश कर दो, क्या फर्क पड़ता है।” इसी बीच मार्च 2026 में तांत्रिक ने उसकी मां को पिपली के पास बजीदपुर-बिहोली गांव में एक कमरा किराये पर दिलवा दिया और घर का सारा सामान भी वहीं शिफ्ट करवा दिया।

अस्पताल के बाहर सरेआम हाथ खींचा और की बदतमीजी

घटनाक्रम में नया मोड़ बीते 18 मई की रात को आया। पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ अस्पताल में भर्ती पिता के लिए खाना और कपड़े लेकर गई थी। इसी दौरान उसने अपनी मां को तांत्रिक के साथ बाइक पर आते देखा। भाई ने जब इस बात का विरोध किया तो तांत्रिक गाली-गलौज पर उतर आया। आरोप है कि कुछ देर बाद तांत्रिक ने सरेआम युवती का हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींचा और उसके गाल व ब्रेस्ट को छूते हुए छेड़छाड़ की। युवती के चिल्लाने पर जब भाई दौड़कर आया, तो आरोपी तांत्रिक महिला को बाइक पर बैठाकर रफूचक्कर हो गया। तब से महिला का कोई सुराग नहीं है।

पिता की हिम्मत के बाद थाने पहुंची सहमी बेटी

अस्पताल में भर्ती बीमार पिता को जब इस घिनौनी हरकत का पता चला, तो उन्होंने बेटी को तुरंत पुलिस के पास जाने को कहा। पिता की नाजुक हालत को देखते हुए युवती ने कुछ दिन इंतजार किया और उनके ठीक होते ही थानेसर सिटी थाने में तहरीर दी। इस बीच पीड़िता इंसाफ के लिए ग्रीवांस कमेटी के चक्कर भी काट चुकी है।

दूसरी ओर, मामले में एक नया पेच भी फंस गया है। थाना सिटी थानेसर के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि मामला बेहद पेचीदा है। युवती की मां ने भी गायब होने से ठीक एक दिन पहले यानी 19 मई को अपने ही पति, बेटे और बेटी के खिलाफ मारपीट और मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों को रिकॉर्ड पर ले लिया गया है और मामले के हर पहलू की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।