Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Thar Murder Case: कुरुक्षेत्र थार मर्डर: कातिल को छिपाने वाला एजेंट सोमनाथ गिरफ्तार, 8 केसों में है वांटेड

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र थार मर्डर: कातिल को छिपाने वाला एजेंट सोमनाथ गिरफ्तार, 8 केसों में है वांटेड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र।  धर्मनगरी के इस्माइलाबाद में करीब डेढ़ महीने पहले अमेरिका से वतन लौटे युवक साहिल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कड़ी जोड़ी है। कत्ल की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपांशु की मदद करने वाले 50 वर्षीय सोमनाथ को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सोमनाथ पर आरोप है कि उसने न केवल कातिल को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया, बल्कि उसे भागने के लिए पैसे भी दिए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोमनाथ कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि उस पर पहले से ही धोखाधड़ी और कबूतरबाजी (इमिग्रेशन एक्ट) के तहत 8 संगीन मामले दर्ज हैं।

डीजे की रंजिश और हाईवे पर ‘खूनी इंसाफ’

विज्ञापन

यह पूरी कहानी 29 मार्च की रात शुरू हुई, जब खेड़ी शीशगरां निवासी साहिल कुमार अपने साले के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। खुशियों के माहौल में खलल तब पड़ा जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर साहिल और इलाके के रसूखदार दीपांशु के बीच कहासुनी हो गई। उस वक्त तो मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया, लेकिन दीपांशु के सिर पर खून सवार था। वह शादी से निकला और अपनी काली थार (HR 31 W 2645) लेकर हाईवे पर घात लगाकर बैठ गया।

तीन बार साहिल को कुचला, जीजा ने बयां किया खौफनाक मंजर

साहिल के जीजा शैमिन पंजरथ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:40 बजे जब वे हाईवे पर खड़े थे, तभी दीपांशु ने अपनी थार से साहिल और उन्हें सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद दीपांशु ने गाड़ी रोकी, शीशा नीचे किया और मुस्कुराते हुए कहा, “अच्छा बच गया।” इसके बाद उसने गाड़ी बैक की और सड़क पर तड़प रहे साहिल के ऊपर तीन बार टायर चढ़ा दिए। साहिल, जो अमेरिका के एक स्टोर में मेहनत कर अपने परिवार का भविष्य संवार रहा था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एजेंट सोमनाथ की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

इस्माइलाबाद थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सोमनाथ को इस्माइलाबाद से गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपी का करीबी है और उसे कानून की गिरफ्त से बचाने की साजिश में शामिल था। सोमनाथ की गिरफ्तारी इस मामले में इसलिए भी अहम है क्योंकि वह खुद एक शातिर अपराधी है और उसके तार अंबाला व करनाल के इमिग्रेशन माफिया से जुड़े हैं।

मुख्य आरोपी अब भी रडार से बाहर

साहिल की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से की लहर है। लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे एक मामूली विवाद किसी को इतना क्रूर बना सकता है कि वह एक इंसान को सड़क पर बार-बार कुचल दे। हालांकि, पुलिस ने सोमनाथ को पकड़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन मुख्य आरोपी दीपांशु अभी भी फरार है। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही मुख्य कातिल भी कानून के शिकंजे में होगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।