Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Suicide News: कुरुक्षेत्र सुसाइड केस: "बहू ने जीना हराम कर दिया," मौत से पहले ससुर ने वीडियो में बयां किया दर्द

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र सुसाइड केस: "बहू ने जीना हराम कर दिया," मौत से पहले ससुर ने वीडियो में बयां किया दर्द
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उमरी गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक ससुर ने अपनी ही बहू की कथित प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान लाखन सिंह (50) के रूप में हुई है, जो गांव में ही पंक्चर की दुकान चलाते थे। मौत को गले लगाने से पहले लाखन सिंह ने एक 6 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें उनका दर्द छलक उठा। कांपती आवाज में उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पुत्रवधू और उसके मायके वालों ने उनका ‘जीना हराम’ कर रखा था।

“लड़की वालों की चलती है जी…”

विज्ञापन

वीडियो में लाखन सिंह ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि करीब एक साल पहले उनके बेटे ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन बहू ने 15 दिन बाद ही अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। आरोप है कि बहू ने घर के जेवर और ससुर की अंगूठी तक अपने कब्जे में ले ली थी। लाखन सिंह ने वीडियो में कहा, “आजकल लड़की वालों की ही चलती है जी, वह 6 दिन से कमरा बंद करके बैठी है और लगातार जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रही है। वह मेरे बेटे से कोई संतान भी नहीं चाहती और अब तक चार बार घर से भाग चुकी है।”

पंचायत में मांगा 18 लाख का ‘हर्जाना’

मृतक के बेटे अरुण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ससुराल वाले लंबे समय से उसके पिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। अरुण के मुताबिक, 30 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग पंचायत लेकर घर आए थे। पंचायत के बीच में ही उन्होंने 18 लाख रुपये की मांग रख दी और उसके पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। इसी सामाजिक अपमान और आर्थिक दबाव को लाखन सिंह झेल नहीं पाए और अपनी दुकान पर जाकर सुसाइड कर लिया।

8 लोगों पर मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सदर थानेसर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पुत्रवधू डोली, उसके चाचा, चाची, मां और भाइयों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी (SHO) रणधीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। हालांकि, मौत की सही वजह विसरा रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी को मृतक के गले पर कुछ निशान मिले हैं, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम विवाहों के बाद परिवारों में बढ़ते बिखराव और ‘झूठे मुकदमों’ या ‘धमकियों’ के डर से बिखरते सामाजिक ताने-बाने पर सवालिया निशान लगा दिया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।