Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कुल 17 पदक जीतकर बढाया मान

VVinita Kohli
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कुल 17 पदक जीतकर बढाया मान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र:  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर की 232 विश्वविद्यालयों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 13वाँ स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय खिलाडिय़ों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु नई योजनाएँ लागू करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से खिलाडिय़ों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी तथा उनकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में निरंतर वृद्धि होगी।

विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का खेल निदेशालय खिलाडिय़ों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने और उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्णत: प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण, अभ्यास, प्रतियोगिता, आवास, यात्रा तथा आवश्यक संसाधनों से संबंधित सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए खेल निदेशालय निरंतर प्रयासरत है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस वर्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सहभागिता अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रही। 

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 126 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इनमें से 75 खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सहभागिता की, जबकि वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला), बास्केटबॉल (महिला) एवं कबड्डी (महिला) टीमों ने टीम स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिला?ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक (3 स्वर्ण, 7 रजत एवं 7 कांस्य) अर्जित किए। उल्लेखनीय है कि पिछले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय ने 14वाँ स्थान प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष एक स्थान की छलांग लगाते हुए 13वाँ स्थान हासिल किया गया, जो विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। यूनिवर्सिटी की ओर से पूरे दल का नेतृत्व यूनिवर्सिटी कंटीजेंट मैनेजर एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने किया। उनके साथ विभिन्न खेलों के 25 अनुभवी प्रशिक्षक भी खिलाडिय़ों के साथ भेजे गए, जिनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।