Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Visa Fraud Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में वीज़ा फ्रॉड की भेंट चढ़ी एक मां: 20 लाख डूबे तो मलकीत कौर ने दे दी जान, 3 एजेंट नामजद

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र में वीज़ा फ्रॉड की भेंट चढ़ी एक मां: 20 लाख डूबे तो मलकीत कौर ने दे दी जान, 3 एजेंट नामजद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के गांव अधोया में एक हंसता-खेलता किसान परिवार आज वीज़ा एजेंटों की बेरहमी की भेंट चढ़ गया। मृतका मलकीत कौर (44) अपने बेटे जश्नप्रीत को भी अपनी बेटी की तरह विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में सेटल देखना चाहती थीं। इसी चाहत में उन्होंने अपनी जमा-पूंजी और मेहनत की कमाई के 20 लाख रुपये चंडीगढ़ के सेक्टर स्थित एक वीज़ा सेंटर के हवाले कर दिए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस रास्ते पर वह अपने बेटे का भविष्य देख रही हैं, वही रास्ता उनके अंत का कारण बनेगा।

‘न्यू बॉस इंटरनेशनल’ का खेल: पहले आश्वासन, फिर टालमटोल और फिर धमकी

विज्ञापन

मृतका के पति बलविंद्र सिंह ने भर्रायी आवाज में बताया कि करीब 4 महीने पहले वे अपनी बेटी के कहने पर चंडीगढ़ स्थित ‘न्यू बॉस इंटरनेशनल’ वीज़ा सेंटर पहुँचे थे। वहां उनकी मुलाकात एजेंट काजोल, इशिता और अमन से हुई। एजेंटों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का सब्जबाग दिखाया और 25 लाख का सौदा तय हुआ। बलविंद्र ने 2 लाख ऑनलाइन और 18 लाख रुपये नकद यानी कुल 20 लाख एडवांस थमा दिए। लेकिन पैसे हाथ में आते ही एजेंटों के सुर बदल गए। एक महीने का वादा तीन महीनों के अंतहीन इंतजार में बदल गया।

21 मार्च की वह काली रात: जब उम्मीद ने दम तोड़ दिया

परिजनों का आरोप है कि जब मलकीत कौर ने बार-बार हो रही देरी से परेशान होकर अपने मूल दस्तावेज और पैसे वापस मांगे, तो एजेंट अपनी असलियत पर उतर आए। 21 मार्च को जब दोबारा संपर्क किया गया, तो पैसे लौटाने के बजाय एजेंटों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बेइज्जती और आर्थिक बर्बादी के सदमे को मलकीत कौर बर्दाश्त नहीं कर सकीं। अगले ही दिन यानी 22 मार्च को उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

पिहोवा पुलिस का एक्शन: तीन एजेंटों पर शिकंजा

मलकीत कौर की हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले पिहोवा और फिर हायर सेंटर ले जाया गया, जहाँ 24 मार्च को उनकी सांसें थम गईं। पिहोवा थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति के बयानों पर तीनों एजेंटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ जाकर वीज़ा सेंटर के रिकॉर्ड और इन एजेंटों की भूमिका की जांच करेगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में मलकीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।