Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Tanya Mittal vs Kushal Tanwar: तान्या मित्तल के 'मेल ईगो' वाले वार पर कुशाल उर्फ गुल्लू का करारा पलटवार, वीडियो वायरल

GGaganpreet Kaur
तान्या मित्तल के 'मेल ईगो' वाले वार पर कुशाल उर्फ गुल्लू का करारा पलटवार, वीडियो वायरल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Tanya Mittal vs Kushal Tanwar: ग्लेमर वर्ल्ड में रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी सेलेब्स आपस में टकराते हैं, तो उसकी गूंज दूर तक जाती है। इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आईं तान्या मित्तल और मशहूर कंटेंट क्रिएटर कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच का कोल्ड-वॉर अब पूरी तरह पब्लिक हो चुका है। अब तक तान्या मित्तल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बिना नाम लिए एक के बाद एक कई रहस्यमयी (क्रिप्टिक) पोस्ट साझा कर रही थीं, जिन्हें सीधे तौर पर कुशाल पर निशाना माना जा रहा था। लेकिन अब इस मामले में कुशाल तंवर ने भी चुप्पी तोड़ दी है। कुशाल ने अपने अंदाज में एक वीडियो जारी कर तान्या के दावों की हवा निकालने की कोशिश की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तान्या का वो पोस्ट जिसने सुलगाई विवाद की चिंगारी

विज्ञापन

इस पूरे फसाद की जड़ तान्या मित्तल की वो इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसमें उन्होंने पुरुषों की मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया था। तान्या ने लिखा था, “पुरुषों के अहंकार को एक बार फिर से तोड़ने में मुझे बेहद खुशी हो रही है। जलन हो रही है? मैं समझ सकती हूं। कुछ ही पुरुष ऐसे होते हैं जो एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला को संभाल सकते हैं, बाकी तो सिर्फ बातें ही कर पाते हैं।” तान्या यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा कि जब कुछ पुरुष एक ऐसी महिला के सामने असहज होने में व्यस्त हैं जो खुद को दबाने से इनकार करती है, तब वे खुद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और कामयाबी हासिल करने में मग्न हैं। उन्होंने आखिरी में तंज कसते हुए लिखा था— “परेशान रहो, जलते रहो और बस देखते रहो।”

“मेरी मेल ईगो पहले से ही हर्ट है..” कुशाल का मजेदार पलटवार

तान्या के इस लंबे-चौड़े पोस्ट के बाद हर किसी को कुशाल के जवाब का इंतजार था। कुशाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बेहद मजाकिया लेकिन तीखे लहजे में ‘मेल ईगो’ पर बात की। उन्होंने तान्या के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा, “तो दोस्तों… ये लोग बकवाला खाते-खाते पता नहीं कब बकलौली करने लगते हैं, मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन हां, मेरी मेल ईगो काफी ज्यादा हर्ट हो गई है। मेरा घमंड इसने चूर-चूर कर दिया है। भाई, मेरी मेल ईगो को अब ज्यादा हर्ट मत करो, ये बेचारी पहले से ही हर्ट है।” कुशाल का यह बेबाक और मजाकिया अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसे तान्या के ‘ओवररिएक्शन’ का सही इलाज बता रहे हैं।

कुकिंग शो और पॉडकास्ट से शुरू हुआ था अनबन का यह सिलसिला

आखिर इन दोनों के बीच यह कड़वाहट आई कहां से? दरअसल, तान्या मित्तल इन दिनों जी5 के नए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में कुशाल तंवर भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान मीडिया के सामने तमाम सेलेब्स पेश हुए थे, जहां तान्या और कुशाल को एक पॉडकास्ट में साथ शामिल होने का मौका मिला। बताया जा रहा है कि इसी पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। शो खत्म होने के बाद यह बहस शांत होने के बजाय इतनी बढ़ गई कि दोनों अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।